10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यशराबबंदी वाले बिहार में हर माह भेजता था 50 ट्रक शराब, पुलिस...

शराबबंदी वाले बिहार में हर माह भेजता था 50 ट्रक शराब, पुलिस के हत्थे चढ़ा माफिया नरेश छाबड़ा

Published on

पटना

बिहार में अवैध रूप से शराब की खेप भेजने वाले एक बड़े सिंडिकेट के सदस्य नरेश छाबड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि यह सिंडिकेट हर महीने 50 ट्रक से अधिक शराब बिहार भेजता था। जानकारी के अनुसार, नरेश छाबड़ा पिछले कई सालों से एक्टिव है और बिहार में अवैध तरीके से शराब भेजने का काम करता था। पुलिस ने इसके साथ ही एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम विनोद कुमार है। बताया जा रहा है कि वह भी शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त था। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि मार्च 2022 में स्पेशल इंवेस्टिगेशन ग्रुप (SIG) की टीम ने निशान सिंह नामक एक अवैध शराब कारोबारी को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया था। उस वक्त पुलिसिया पूछताछ में निशान सिंह ने जो खुलासे किए थे, उससे पुलिस वाले हैरान हो गए थे। निशान सिंह ने बताया था कि उसका सिंडिकेट हर महीने 50 से अधिक ट्रक शराब की खेप बिहार भेजता था। उसने बताया था कि यह सिंडिकेट पिछले दो साल से एक्टिव है और बिहार में अवैध रूप से शराब भेजने का काम करता है।

निशान सिंह ने किया था सिंडिकेट का खुलासा
निशान सिंह ने पुलिसिया पूछताछ में सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों के नामों का भी खुलासा किया था। निशान सिंह के अनुसार, इस सिंडिकेट में चार लोग थे। इसमें पहला नाम नरेश छाबड़ा का था जो हरियाणा के गुड़गांव का रहने वाला है। निशान सिंह के अनुसार, नरेश छाबड़ा चंडिगढ़ के रहने वाले हरविंद सिंगला से शराब खरीदता था और फिर उसे बिहार भेज देता था। पुलिस के अनुसार, नरेश छाबड़ा के खिलाफ राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में केस दर्ज है।

‘पहले करते था, अब नहीं’
इधर, पुलिस के हत्थे चढ़ा नरेश छाबड़ा ने मीडिया के सामने स्वीकार किया कि वह पहले शराब कारोबार करता था लेकिन अब नहीं। वहीं, दूसरा शख्ख विनेद कुमार ( रिटायर्ड आर्मी जवान ) ने कहा कि पुलिस उसे फंसा रही है। वह शराब बेचने का धंधा नहीं करता है। कोर्ट में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...