16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ 2025: ममता कुलकर्णी बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, संगम में करेंगी...

महाकुंभ 2025: ममता कुलकर्णी बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, संगम में करेंगी पिंडदान, होगा पट्टाभिषेक

Published on

नई दिल्ली,

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आज किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी. 24 जनवरी की शाम ममता संगम पर पिंडदान करेंगी. वहीं शाम छह बजे किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक कार्यक्रम होगा. ममता ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज, जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ मुलाकात भी की. इस मुलाकात की फोटोज भी सामने आई हैं.

24 साल बाद भारत आईं ममता
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 साल बाद भारत वापस लौटी हैं. एक्ट्रेस को दिसंबर 2024 में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. उन्हें सालों बाद भारत में देख सभी हैरान हो गए थे. तो वहीं एक्ट्रेस के फैंस के बीच खुशी थी. माना जा रहा था कि ममता कुलकर्णी, बॉलीवुड में वापसी या बिग बॉस 18 में एंट्री के लिए भारत आई हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने इन सभी अफवाहों और कयासों को खारिज करते हुए बताया था कि वो महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए आई हैं.

साल 2000 में ममता कुलकर्णी ने मुंबई के साथ-साथ भारत को अलविदा कहा था. वापस आकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने भारत की सर-जमीन पर कदम करने की खुशी जताई थी. एक्ट्रेस ने कहा था, ‘हाय सभी को, मैं ममता कुलकर्णी हूं और मैं भारत, बॉम्बे, मुंबई, आमची मुंबई में 25 साल बाद लौटी हूं. मैं साल 2000 में भारत छोड़कर गई थी और 2024 में वापस आई हूं. मैं यहां हूं और बहुत भावुक हो रही हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा कि कैसे इसे एक्सप्रेस करूं.’

उन्होंने ये भी कहा था, ‘मैं इमोशनल हो रही हूं. जब फ्लाइट ने लैंड किया बल्कि लैंडिंग से पहले ही मैं अपने दाएं-बाएं देखने लगी थी. मैं अपने देश को 24 सालों के बाद देख रही थी और मैं इमोशनल हो गई. मेरी आंखों में आंसू थे. मैंने जैसे ही मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बाहर कदम रखा मैं फिर से भावुक हो गई थी.’

ममता कुलकर्णी को ‘करण अर्जुन’, ‘छुपा रुस्तम’, ”बाजी’ समेत अन्य फिल्मों के लिए जाना जाता है. साल 2016 में एक्ट्रेस का नाम एक बड़े ड्रग्स केस में आया था. ड्रग्स केस में दुबई के जेल में सजा काट रहे विक्की गोस्वामी के साथ भी ममता कुलकर्णी का नाम जुड़ा था. भारत वापस आने के बाद एक्ट्रेस ने इस रिश्ते को झुठला दिया है. उनका कहना है कि वो आध्यात्मक की राह पर चल रही हैं

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...