12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यवक्फ की जमीन पर महाकुंभ? मौलाना के दावे पर शंकराचार्य का 'समर्थन'!...

वक्फ की जमीन पर महाकुंभ? मौलाना के दावे पर शंकराचार्य का ‘समर्थन’! बोले- विरोध क्यों कर रहे हैं, जब…

Published on

प्रयागराज

महाकुंभ के वक्फ की जमीन पर होने के दावे पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अगर हर मस्जिद के नीचे मंदिर खोजे जा सकते हैं तो कोई यह दावा करे कि महाकुंभ वक्फ की जमीन पर हो रहा है तो क्या गलत है? उन्होंने कहा कि दावा कोई भी कर सकता है। इसकी सत्यता की जांच की जानी चाहिए और जो चीज जिसकी हो, उसे मिलनी ही चाहिए। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जिन लोगों का काम सनातन धर्मावलंबियों की भावनाओं को आहत करना है, वे महाकुंभ में न ही आएं तो बेहतर है।

महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री पर बैन के सवाल पर अविमुक्तेश्वरानंद ने यह बात कही। बता दें कि हाल ही में मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने दावा किया था कि प्रयागराज में होने वाला महाकुंभ वक्फ की जमीन पर हो रहा है। इस पर एक मीडिया चैनल से बात करते हुए अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि दावा करने में कुछ गलत नहीं है। अगर हर मस्जिद के नीचे मंदिर खोजा जा सकता है तो महाकुंभ को वक्फ बोर्ड की जमीन पर आयोजित कराए जाने के दावे का विरोध क्यों किया जा रहा है?

दावा करना उनका अधिकार
अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि दावा करना उनका अधिकार है। दावे की सत्यता को परखना चाहिए और जिसकी जगह है, उसे मिलना ही चाहिए। हम न्याय के पक्षधर हैं, गोलबंदी के नहीं। मुस्लिमों की महाकुंभ में एंट्री बैन करने की कुछ लोगों की मांगों पर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वालों को महाकुंभ में आने की कोई जरूरत नहीं है। जिन भी संतों ने इसको लेकर आवाज उठाई है, उन्होंने कुछ सोच-समझकर ही ऐसा किया है।

अविमुक्तेश्वरानंद ने खाने-पीने की चीजों में थूक-पेशाब आदि मिलाने की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि दूसरे धर्म के लोग सनातन धर्मावलंबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए गलत काम करते हैं। अगर ऐसी मानसिकता के लोग हैं, तो उनका न आना ही बेहतर है। उन्होंने कहा कि जब भी मुस्लिम समुदाय के लोग गलत करते हैं, तो कोई भी मौलवी या मौलाना उसका विरोध नहीं करता है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...