21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्य'महाकुंभ ने दिखा दिया पूरा देश एक, जातिवाद-क्षेत्रवाद की जगह नहीं', यूपी...

‘महाकुंभ ने दिखा दिया पूरा देश एक, जातिवाद-क्षेत्रवाद की जगह नहीं’, यूपी विधान परिषद में बोले CM योगी

Published on

लखनऊ ,

यूपी विधान परिषद में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एकबार फिर महाकुंभ के सफल आयोजन का जिक्र किया. साथ ही कुंभ पर सवाल उठाने वालों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दुनिया भर की मीडिया ने महाकुंभ की तारीफ में कसीदे पढ़े. लेकिन कुछ लोगों को सिर्फ कमी ही दिखाई दी.

अपने भाषण के दौरान सीएम योगी ने कहा कि 60 करोड़ से अधिक लोग कुंभ में आए लेकिन कोई आपराधिक घटना नहीं हुई. जाति-पाति का भेद मिट गया. महाकुंभ ने दिखा दिया कि पूरा देश एक है और यहां जातिवाद और क्षेत्रवाद की कोई जगह नहीं है.

बकौल सीएम योगी- हम अपने विचारों को मर्यादा में रहकर सदन में रखें, इससे बड़ी बात कुछ नहीं होती, सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने चर्चा में भाग लिया. यह वर्ष महत्वपूर्ण है. हम इसके साक्षी बन रहे हैं. महाकुंभ आज हर उस व्यक्ति के मन मस्तिष्क में छा गया है, जो लंबे समय तक दुनिया को आकर्षित करेगा.

सीएम योगी ने कहा कि लोगों की अपनी भावनाएं हो सकती हैं, हम किसी पर अपनी बात थोप नहीं सकते. जब महाकुंभ हो रहा था तो कई पार्टियां, कई नेता थे जो अनर्गल प्रलाप कर रहे थे, लेकिन हम इनसे इतर मौन रहकर अपने दायित्व का निर्वाहन कर रहे थे.

सीएम योगी ने आगे कहा कि कुंभ के बारे में चर्चा वही कर सकता है जिसने इस आयोजन में सहभाग किया होगा. भगवान श्रीकृष्ण ने भगवत गीता में कहा है कि मुझे जो जिस रूप में स्मरण करता है उसी रूप में मैं दिखाई देता हूं. इस महाकुंभ के आयोजन ने नया हिंदू विमर्श भी शुरू किया है. प्रयागराज सहित आसपास के जनपदवासियों ने अतिथि भाव का प्रदर्शन किया, आतिथ्य सत्कार का प्रदर्शन किया सौ से अधिक देशों के लोग आए थे.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...