8 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: शराब तस्कर ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, एक की...

महाराष्ट्र: शराब तस्कर ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Published on

बुलढाणा,

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में रविवार को एक शराब तस्कर को पकड़ने की कोशिश के दौरान हुए हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दर्दनाक घटना जिले के चिखली तहसील के अंतर्गत आने वाले शेलगांव अतोल गांव के पास हुई. वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, बुलढाणा जिले के अंडेरा पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल भगवान गिरी और राम आंधले रविवार को गश्त पर थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि संजय शिवंकर नाम का एक शराब तस्कर अवैध शराब की खेप लेकर शेलगांव अतोल की ओर आ रहा है. इस पर दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी बाइक से उसका पीछा किया.

जैसे ही पुलिस ने संजय शिवंकर को अपनी बाइक पर आते देखा, उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन तस्कर ने भागने की कोशिश की. पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, तो उसने अपनी बाइक से कांस्टेबल भगवान गिरी और राम आंधले की बाइक को लात मार दी. अचानक हुए इस हमले से भगवान गिरी बाइक का संतुलन खो बैठे और उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई. इस भीषण टक्कर में भगवान गिरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल राम आंधले गंभीर रूप से घायल हो गए.

आरोपी गिरफ्तार, हत्या का मुकदमा दर्ज
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी संजय शिवंकर को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हत्या की धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं, कांस्टेबल भगवान गिरी की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके परिवार और सहकर्मियों को गहरा दुख पहुंचा है. घायल कांस्टेबल राम आंधले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...