12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : भांजी ने भागकर कर ली शादी, मामा को आया गुस्सा,...

महाराष्ट्र : भांजी ने भागकर कर ली शादी, मामा को आया गुस्सा, रिसेप्शन के खाने में मिलाया जहर और फिर…

Published on

कोल्हापुर (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले के पन्हाला तालुका के एक गांव में चौंकाने वाली घटना घटी है। एक व्यक्ति ने अपनी भांजी की शादी के ‘रिसेप्शन’ में मेहमानों के लिए तैयार किए गए भोजन में कथित तौर पर जहर मिला दिया। क्योंकि वह उसकी शादी के खिलाफ था। गनीमत रही कि शेफ के यह सब देख लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति ने उस भोजन को नहीं खाया और उसके नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

क्या है मामला?
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर पन्हाला तहसील के उतरे गांव में हुई। जहर मिलाते समय कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। पन्हाला थाने के सब इंस्पेक्टर महेश कोंडुभैरी ने बताया कि पन्हाला पुलिस ने उतरे गांव निवासी महेश पाटिल नामक व्यक्ति के खिलाफ लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला का मामा है।

क्यों खफा है मामा?
पुलिस के अनुसार, लड़की मामा के घर में पली-बढ़ी थी। कोंडुभैरी ने बताया कि लड़की हाल में गांव के एक युवक के साथ भाग गई थी और उससे शादी कर ली थी। चूंकि यह पाटिल को स्वीकार्य नहीं था। इसलिए वह मंगलवार को एक विवाह हॉल में आयोजित शादी के रिसेप्शन समारोह में घुस गया और मेहमानों के लिए तैयार किए जा रहे खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने बताया कि जब पाटिल भोजन में जहरीला पदार्थ मिला रहा था, तो उसके आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और उसे पकड़ लिया। कोंडुभैरी ने बताया कि इसके बाद वह मौके से भाग गया। हमने उसके खिलाफ धारा 286 (जहरीले पदार्थ के संबंध में लापरवाही), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

खाने के सैंपल जांच को भेजे
उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि जिस खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया गया था, उसे किसी ने नहीं खाया और उसके नमूने फोरेंसिक लैब में भेज दिए गए हैं।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...