28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्रः हटाए गए शिंदे के नजदीकी, अब CM फडणवीस के करीबी संभालेंगे...

महाराष्ट्रः हटाए गए शिंदे के नजदीकी, अब CM फडणवीस के करीबी संभालेंगे ये जिम्मेदारी

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी सहयोगी मंगेश चिवटे को सीएम के स्वास्थ्य सहायता डेस्क (मुख्यमंत्री सहायता निधि विभाग) के प्रमुख के पद से हटा दिया गया है.उनकी जगह अब डॉ. रामेश्वर नाइक ने ले ली है जो पहले देवेंद्र फडणवीस की स्वास्थ्य सहायता डेस्क के प्रमुख थे.

कौन हैं मंगेश चिवटे
बता दें कि सीएम शिंदे का कार्यकाल मुख्यमंत्री सहायता निधि के जरिए लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सहायता देने के लिए जाना जाता था. इस योजना की काफी चर्चा हुई थी. चिवटे ने कोरोना महामारी के दौरान मरीजों की मदद करके नाम कमाया था. उन्हें आरक्षण विरोध के दौरान राज्य सरकार और मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे पाटिल के बीच आम सहमति बनाने के लिए भी जाना जाता था.

कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा तेज
महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार का गठन हो गया है और अब कैबिनेट विस्तार की बारी है. लंबे मंथन के बाद बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी में मंत्रिमंडल बंटवारे के फॉर्मूले पर लगभग सहमति बन गई है. 14 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है.महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों पर चुनाव हुए हैं. MVA ने कुल 233 सीटें जीती हैं. बीजेपी ने 132, शिवसेना 57 और एनसीपी ने 41, JSS ने 2 और RSJP ने एक सीट पर जीत हासिल की है.

दरअसल, महाराष्ट्र में 16 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है. महायुति सरकार की कोशिश है कि सत्र शुरू होने से पहले मंत्रिमंडल गठन का काम पूरा कर लिया जाए. सूत्रों का कहना है कि महायुति में पावर शेयरिंग पर लंबा मंथन हुआ है और पोर्टफोलियो बंटवारे पर बैलेंस बनाने पर बात बन गई है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...