14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्य'पांच सीट दो वरना 25 पर लड़ेंगे', सपा का MVA को कल...

‘पांच सीट दो वरना 25 पर लड़ेंगे’, सपा का MVA को कल दोपहर तक का अल्टीमेटम

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-ठाकरे और शरद पवार के नेतृत्व वाले MVA में रार मची हुई है। अब महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के नेता अब आजमी ने कांग्रेस पार्टी को चेतावनी दी है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने जो पांच उम्मीदवार उतारे हैं, वो जीतकर आने वाले हैं। उन्होंने कहा, “मैं इतनी देर इंतजार नहीं कर सकता, जितना ये लोग कर रहे हैं। फॉर्म भरने के लिए अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं लेकिन अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ।”

अबू आजमी ने आगे कहा कि ये बहुत अफसोस और दुख की बात है कि जो लोग सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, वो लोग अभी तक टिकटों का बंटवारा नहीं कर पाए हैं। यहां हजारों लोग खड़े हैं, अपनी-अपनी विधानसभाओं के। इतना समय बर्बाद करना महा विकास अघाड़ी की बहुत बड़ी गलती है।

उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी में सबसे बड़े नेता शरद पवार हैं। उनके पास चलकर इसीलिए आया हूं कि पांच उम्मीदवार उतार चुका हूं, अगर आप जवाब देते हैं तो ठीक है, नहीं तो मेरे पास पच्चीस उम्मीदवार औऱ हैं। सपा उन्हें उतारेगी। कांग्रेस हमारे साथ दो बार धोखा कर चुकी है। कांग्रेस हमें सीट बंटवारे का कहकर इंतजार करने के लिए कहती है औऱ लास्ट में धोखा दे देती है। उन्होंने कल दोपहर तक रुकने के लिए कहा है।

‘हमारी मांग नहीं माने तो उतारेंगे 25-30 उम्मीदवार’
अबू आजमी ने आगे कहा कि अगर उन्होंने ये पांच सीटें हमें दीं, जहां हमने उम्मीदवार उतारे हैं और एक-दो और सीटें देने की बात तो हम गठबंधन में रहेंगे, नहीं तो 25-30 उम्मीदवार उतार देंगे। उनका जो भी होगा, वो जाने। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बार-बार दिल्ली भागकर जाना बिल्कुल गलत है।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...