12 C
London
Thursday, February 26, 2026
Homeराज्यसावरकर बयान पर राहुल को महात्मा गांधी और इंदिरा के पत्र से...

सावरकर बयान पर राहुल को महात्मा गांधी और इंदिरा के पत्र से जवाब, फडणवीस ने दे दी नसीहत

Published on

मुंबई

सावरकर पर राहुल गांधी के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज है। राहुल के बयान ने महाराष्ट्र में कांग्रेस के सहयोगियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। साथ ही बीजेपी को भी हमलावर होने का मौका मिल गया है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले राहुल को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पत्र पढ़ने चाहिए।

देवेंद्र फडणवीस ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके राहुल पर निशाना साधा। फडणवीस ने महात्मा गांधी के नाम वाला एक लेटर शेयर किया जो कि अंग्रेजों को लिखा गया था। इसके अंत में उन्होंने लिखा था, ‘योर फेथफुल सर्वेंट।’ लेटर पर 22 जून 1920 की तारीख है।

इंदिरा गांधी का लेटर किया ट्वीट
इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने इंदिरा गांधी का भी पत्र शेयर किया। फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘भारत की पूर्व प्रधानमंत्री (आपकी दादी) इन्होंने स्वातंत्र्यवीर सावरकर जी के बारे में क्या कहा था, वो भी जरा पढ़ लीजिए। वे वीर सावरकर को स्वतंत्रता आंदोलन का आधारस्तंभ और भारत का सदा याद रहने वाली सुपूत कहती हैं।’

फडणवीस ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की एक पुरानी स्पीच भी शेयर की है। पवार ने यह भाषण 1989 में महाराष्ट्र का सीएम रहते हुए दी थी। इसमें उन्होंने सावरकर को स्वतंत्रता सेनानी बताया था।गौरतलब है कि अकोला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने सावरकर पर तीखी टिप्पणी की थी। राहुल ने गुरुवार को अकोला जिले में वाडेगांव में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और डर की वजह से उन्हें माफीनामा लिखकर दिया था।

Latest articles

नियुक्ति की मांग को लेकर भोपाल की सड़कों पर उतरे वर्ग-2 के चयनित शिक्षक

भोपाल मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती वर्ग-2 के चयनित अभ्यर्थियों के सब्र का बांध अब टूट...

प्रदेश में जल्द शुरू होगी सीएम केयर योजना गंभीर बीमारियों का राज्य में ही होगा इलाज

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर तीखी चर्चा...

नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों का हल्ला बोल 2 मार्च से बेमियादी हड़ताल का ऐलान

भोपाल मध्य प्रदेश की नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस संचालकों ने आंदोलन...

गोविंदपुर क्षेत्र स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में गूंजे महादेव के जयकारे रुद्राभिषेक, लाखबत्ती और व्रतबन्ध का भव्य आयोजन

भोपाल राजधानी के गोविंदपुर क्षेत्र स्थित पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में आज भक्ति और परंपरा...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...