12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यसरकारी जमीन पर मिनी बांग्लादेश बसाने वाला महमूद पठान उर्फ ​​लल्ला बिहारी...

सरकारी जमीन पर मिनी बांग्लादेश बसाने वाला महमूद पठान उर्फ ​​लल्ला बिहारी गिरफ्तार, गुजरात पुलिस ने कहां से पकड़ा?

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के अहमदाबाद शहर में चंदोला झील पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के कथित मुख्य आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही अधिकारियों ने वहां अवैध बस्तियों को ढहाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को बस्ती में किराये का मकान दिलाने में मदद की।

कहां से हुआ अरेस्ट?
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि एक विशेष सूचना के आधार पर शहर की अपराध शाखा की एक टीम ने पड़ोसी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में उसके ठिकाने से महमूद पठान उर्फ लल्ला बिहारी को गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को उसे यहां ले आई। अपराध शाखा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला पठान राजस्थान से अपने पैतृक स्थान जाने की योजना बना रहा था। 2023 में अहमदाबाद पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास से संबंधित दो प्राथमिकी दर्ज की थीं।

29 अप्रैल से फरार था महमूद पठान
अधिकारियों ने जब 29 अप्रैल को चंदोला झील में बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया था पठान तब फरार हो गया था। इस दौरान कई बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था जो झील के किनारे बनी बस्तियों में अवैध रूप से रह रहे थे। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद शहर की पुलिस ने 26 अप्रैल को चंदोला झील क्षेत्र में छापा मारा और वहां अवैध रूप से रह रहे 150 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया।

2000 निर्माण ध्वस्त
अधिकारियों ने बताया कि पठान पर चोरी, आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान अधिकारियों ने झील के किनारे अवैध रूप से बनाए गए करीब 2,000 घरों और झोपड़ियों के साथ-साथ उसके आलीशान फार्महाउस को भी ध्वस्त कर दिया।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...