9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeराज्यUP : आजमगढ़ में थाने के लॉकअप में युवक की मौत मामले...

UP : आजमगढ़ में थाने के लॉकअप में युवक की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, एसओ, दारोगा और सिपाही सस्पेंड

Published on

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के तरवा थाना के लॉकअप में सोमवार की सुबह ओहनी पट्टी निवासी दलित युवक की मौत के मामले में तरवा एसओ कमलेश कुमार, दारोगा भीम सिंह और सिपाही प्रमोद यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंचकर कमिश्नर विवेक, डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, डीएम नवनीत चहल और एसपी हेमराज मीणा ने परिजनों से मुलाकात की। साथ ही स्थिति का जायजा लिया।

इस पूरे मामले में आजमगढ़ एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि मौत की जांच एसपी सिटी शैलेंद्र लाल से कराई गई। वहीं, उन्होंने बताया कि युवक सनी कुमार पर स्थानीय एक युवती ने आरोप लगाया था कि वह छेड़खानी करता है। 29 मार्च को जनता दरबार में शिकायत की गई थी। जिसके बाद 30 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद सनी की गिरफ्तारी की गई थी।

31 मार्च को उसका चालान होना था। सुबह वह थाने के ही टॉयलेट में गया था। उसने लोअर के नाड़े से फंदा लगा लिया। युवक को कहीं से कोई प्रताड़ित नहीं किया गया है। सुबह जैसे ही फंदा लगाने की जानकारी हुई, उसको तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां मौत की पुष्टि होने पर उसको पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया।

परिजनों के आक्रोशित होने पर उनको समझाया गया। वहीं, सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग की गाइडलाइन के अनुसार तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति शांत है। कानून व्यवस्था को हाथ में किसी को नहीं लेने दिया जाएगा।

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...

इंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पेयजल से लगातार मौतों की खबरें सामने...

भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं पूर्व पार्षद संगीत सोम को बांग्लादेश से जान...