8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यममता बनर्जी सरकार के पास नहीं है पैसा, रोकी 41 हजार NCC...

ममता बनर्जी सरकार के पास नहीं है पैसा, रोकी 41 हजार NCC कैडेटों की भर्ती, मेजर का आरोप

Published on

कोलकाता

बंगाल की सत्तारुढ़ ममता सरकार के पास अब पैसों की कमी आ गई है। बंगाल सरकार की पैसों की कमी के कारण 41,000 NCC कैडेटों की भर्ती रूक गई है। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता की कमी का हवाला दिया है। कथित तौर पर पैसों की कमी के कारण वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पश्चिम बंगाल में 41,000 NCC कैडेटों की अतिरिक्त भर्ती को रुक गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि अधिकारी ने कहा कि एनसीसी में पहले से ही नामांकित अधिक कैडेट अब कैंप में नहीं जा सकेंगे।

25 फीसदी पैसे देती है राज्य सरकार
एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ बी बी सिंह ने कहा,” एनसीसी कैंप के लिए राज्य सरकारें 25 फीसदी पैसे देती हैं, जबकि केंद्र 75 फीसदी देता हे। एनसीसी के पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम निदेशालय के प्रभारी अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल यू एस सेनगुप्ता ने एनसीसी महानिदेशक को भेजे पत्र में कहा कि “अथक प्रयास और राज्य सरकार से विभिन्न स्तरों पर बातचीत”के बावजूद राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल एनसीसी को बजट आवंटन नहीं रहा। मेजर जनरल सेनगुप्ता ने 6 अक्टूबर को लिखे पत्र में कहा,”इस प्रशिक्षण वर्ष में कैडेटों की भर्ती तब तक बंद किया जा रही है जब तक कि राज्य सरकार निदेशालय को अतिरिक्त पैसे उपलब्ध नहीं कराती।”

मिले मात्र 80 लाख रुपए
एनसीसी के पश्चिम बंगाल और सिक्किम निदेशालय के प्रवक्ता मेजर डॉ बी बी सिंह ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 2022-23 में मात्र 80 लाख रुपये आवंटित किए हैं, जबकि तीन करोड़ रुपये की और आवश्यकता है। सिंह ने कहा कि नदिया जिले के कल्याणी में एक अकादमी के बुनियादी ढांचे के विकास सहित कुल 10 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। अगर कैडेट अपना प्रशिक्षण और परीक्षाएं पूरी नहीं कर पाते हैं तो इससे उनके करियर को नुकसान होगा।

लॉकेट चटर्जी ने कहा दिवालिया हुई सरकार
लॉकेट चटर्जी ने इस मामले को फेसबुक पर पोस्ट करके कहा, “क्या पश्चिम बंगाल सरकार दिवालिया होने की कगार पर है?आज एनसीसी या नेशनल कैडेट कोर के लड़के-लड़कियां कैंप नहीं जा पा रहे हैं आज वे बी और सी कैटेगरी के कैंप की परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं। एकमात्र कारण यह है कि राज्य सरकार ने अपने फंड को रोक दिया है। राज्य सरकार पिछले 1 दशक से शराब बेचकर खजाना भरने के अलावा आय का कोई जरिया नहीं बना पाई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...