6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यहत्या के बाद शादीशुदा महिला भूसे में जलाया, ससुराल वालों पर लगा...

हत्या के बाद शादीशुदा महिला भूसे में जलाया, ससुराल वालों पर लगा दहेज के लिए मारने का आरोप

Published on

धौलपुर ,

राजस्थान के धौलपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल वालों ने 23 वर्षीय विवाहिता नीरज की हत्या कर शव को भूसे में जला दिया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई.

मृतका के भाई मनोज कुमार ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पांच साल पहले उनकी बहन की शादी कमल किशोर से हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और नीरज के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी.

हत्या के बाद विवाहिता को जलाया
गुरुवार को भी नीरज के साथ मारपीट की गई. उसने फोन कर अपने मायके वालों को बुलाया, लेकिन जब वे पहुंचे तो नीरज का शव जलाया जा चुका था. घटना की सूचना सैपऊ थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया. टीम ने चिता से अस्थियां और अन्य साक्ष्य एकत्रित किए हैं.

मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, एक चार साल का और दूसरा छह महीने का है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है. एएसआई अजय सिंह के अनुसार, नीरज को भूसे के ढेर में रखकर जलाया गया था. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना पर एएसआई अजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ससुराल पक्ष के लोग फरार
मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी नीरज की शादी 5 साल पहले नुनहेरा गांव के रहने वाले कमल किशोर के बेटे चरण सिंह से हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे. गुरुवार को उनकी बेटी ने फोन करके जानकारी दी थी कि ससुराल पक्ष के लोग उसे आज जान से मार देंगे. जब पीहर पक्ष के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे, तो उन्हें बेटी का शव भूसे के कूप में जला हुआ मिला.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...