11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यपीएम मोदी से मीटिंग, अमित शाह से चर्चा, दो दिवसीय दिल्ली दौरे...

पीएम मोदी से मीटिंग, अमित शाह से चर्चा, दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर सीएम की बड़ी प्लानिंग, हो सकता है फेरबदल

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर गए हैं। सीएम साय सोमवाद को दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए हैं। सीएम साय यहां पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे इसके साथ वह अमित शाह के साथ भी मीटिंग करेंगे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में सीएम साय कैबिनेट में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चा कर सकते हैं। वहीं, पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी चर्चा हो सकती है। पीएम मोदी इसी महीने छत्तीसगढ़ के बिलाससपुर आने वाले हैं।

सीएम साय सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली दौरे पर रवाना होने से पहले सीएम साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दो दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली जा रहा हूं। इस दौरान कई मंत्रियों से मुलाकात होगी। माना जा रहा है कि सीएम साय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं।

शिवराज के बेटे के रिसेप्शन में होंगे शामिल
सीएम विष्णुदेव साय सोमवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे के विवाह समारोह में भी शामिल होंगे। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी इसी महीने हुई है। जबकि छोटे बेटे की शादी 14 फरवरी को भोपाल में हुई थी।

सांसदों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सांसद छत्तीसगढ़ के सांसदों से मुलाकात की। सीएम ने महेश कश्यप, कमलेश जांगड़े और रूपकुमारी चौधरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने सांसदों से उनके संसदीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं, प्रगति और आवश्यकताओं का फीडबैक लिया। इस दौरान सांसदों को केंद्र सरकार से जुड़ी आवश्यक पहल को प्राथमिकता देने की की सलाह दी।

संभावित है कैबिनेट विस्तार
छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं। राज्य में कैबिनेट विस्तार होना है। अभी दो विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि कैबिनेट विस्तार की अटकलें लोकसभा चुनाव के बाद से ही लग रही हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...