12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यUP: चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप और दूसरी युवती की हत्या,...

UP: चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप और दूसरी युवती की हत्या, पुलिस ने किया एनकाउंटर, जानिए पूरी घटना

Published on

बुलंदशहर

बुलंदशहर-मेरठ नेशनल हाईवे पर चलती कार में दो युवतियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दो युवतियों को नोएडा से अगवा किया। कार में गैंगरेप कर चलती कार से नीचे फेंककर एक की हत्या कर दी, जबकि दूसरी गंभीर रुप से घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, युवती मूलरुप से प्रतापगढ़ की रहने वाली है। नोएडा में अपने मामा के साथ जलेबी चौक के पास एक किराए के मकान में रहती थी। साथ ही एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। छह मई को दोनों सहेली घर से सूरजपुर कोर्ट की तरफ जा रहे थी, तभी अमित नाम का युवक कार लेकर आ गया। कार में उसके साथ अमित का दोस्त संदीप भी था। नौकरी का झांसा देकर दोनों को आरोपियों ने कार में बैठा लिया।

नौकरी दिलाने के बहाने किया गैंगरेप
आरोपी अमित से वह नौकरी के सिलसिले में मिली थी। नौकरी की बात कहकर उन्हें जगत फार्म पर ले गए। जहां पर बीयर खरीदी और दोनों को जबरन बीयर पिलाई। लगभग रात 1.30 बजे तक नोएडा में घुमाते रहे, उसके बाद ढाबे पर खाना खिलाने के लिए लेकर जाने लगे, लेकिन ढाबे पर न रोककर गाड़ी लेकर आगे चले गए। विरोध करने पर एक अन्य साथी को आरापियों ने बुला लिया, उसके साथ कार में जाने से मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई।

पुलिस का कहना है कि वह गाड़ी में घुमने फिरने के लिये निकल थे। सुरजपुर क्षेत्र से बीयर ली गई। कार में नशे की हालत में आपस मे विवाद हो गया। आरोपियों ने मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में एक लडकी को धक्का देकर नीचे फेंक दिया। दूसरी लड़की के साथ कार में दुष्कर्म किया। ये सभी उसे लखनऊ छोड़ने जा रहे थे, क्योंकि लड़की ने लखनऊ जाने की इच्छा जाहिर की थी।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
रास्ते में कुछ बहाना बनाकर यह लड़की गाड़ी से उतर गयी और पुलिस के पास चली गई। पुलिस का कहना है कि चलती कार में गैंगरेप करने वाले आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में पुलिस की गोली लगने से गाजियाबाद निवासी गौरव और सूरजपुर निवासी संदीप घायल हुआ है। दोनों आरोापियों ने नाबालिग से चलती कार में रेप किया था। उधर, इस मामले में एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों आरोपी खुर्जा नगर में लिखे गए मुकदमे में वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...