4.5 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeराज्यनाबालिग लड़की से मारपीट और गाली, Video वायरल होने पर लखनऊ पुलिस...

नाबालिग लड़की से मारपीट और गाली, Video वायरल होने पर लखनऊ पुलिस ने दर्ज किया केस

Published on

लखनऊ,

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स लड़की को एक के बाद एक थप्पड़ मार रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक कमरे में लड़की के पास बैठा है. अचानक वह उठता है गालियां देते हुए लड़की को थप्पड़ जड़ देता है. शख्स लगातार गाली देता है और उसे घर से निकल जाने को कहता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स उसे और भी थप्पड़ मारने की धमकी दे रहा है. वह लड़की से यह कहता भी नजर आ रहा है कि आखिर वह (लड़की) उससे (किसी मुद्दे पर) बहस क्यों कर रही है. वीडियो में सुना जा सकता है कि शख्स लड़की से कहता है, “तू मेरे से बहस करेगी.” इस पर लड़की भी पलटकर जवाब देती है, “मैंने क्या गलत कहा.” वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स फोन का स्पीकर ऑन किए हुआ है और लड़की फोन पर बात कर रही है, तभी शख्स उसे थप्पड़ मार देता है.

शख्स पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस घटना पर उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने स्पष्ट किया कि शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है. लखनऊ पुलिस ने आश्वस्त किया कि शख्स की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है. पुलिस ने कहा है कि शख्स को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी. पुलिस ने बताया कि शख्स पर गोमतीनगर थाने में पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

लड़की के घर पर कब्जा करने की कोशिश का दावा
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के पलटकर जवाब देने पर शख्स फिर से उसे मारने के लिए हाथ उठाता है. वह पूरे वीडियो में लड़की को गाली दे रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो शख्स एक भूमाफिया का सदस्य है और वह लड़की को घर से निकालने की कोशिश कर रहा है.

वीडियो कहा जा रहा है कि लखनऊ का है, जहां घर पर कब्जे के लिए लड़की को सरेआम पीटा गया. सोशल मीडिया पर दावों के मुताबिक, लड़की के चाचा के साथ भी मारपीट की गई है. समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने भी वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “बच्ची को डराने धमकाने और गाली देकर थप्पड़ मारने वाला ये इंसान के रूप में शैतान बीजेपी नेता है.”

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...