4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यराजस्थान विधानसभा में iPads को पेपर स्टैंड के रूप में इस्तेमाल कर...

राजस्थान विधानसभा में iPads को पेपर स्टैंड के रूप में इस्तेमाल कर रहे विधायक, 4 खराब, स्पीकर को करनी पड़ी ये अपील

Published on

जयपुर,

कागज और पर्यावरण को बचाने के लिए सरकारें तरह-तरह के जतन कर रही हैं. लेकिन उनके इन प्रयासों को जनता के चुने हुए विधायक ही पलीता लगा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने आया है. यहां विधानसभा में सरकारी पैसे खर्च करके iPads लगवाए गए. ताकि, विधायक कागज का कम से कम इस्तेमाल करें और इलेक्ट्रिक डिवाइस का इस्तेमाल करें.

विधायकों ने सरकार के इस प्रयास को ठेंगा दिखाते हुए iPads का इस्तेमाल पेपर स्टैंड की तरह करना शुरू कर दिया. तकनीक के प्रति विधायकों के इस रुखे व्यवहार का असर यह हुआ कि 4 iPad खराब हो गए और खुद विधानसभा अध्यक्ष को विधायकों से यह अपील करनी पड़ी कि वे iPads का इस्तेमाल पेपर स्टैंड की तरह न करें.

चार डिवाइस की करानी पड़ी मरम्मत
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधायकों से अपनी अपील में कहा,’सदन में आपकी (विधायक) सीटों पर नए आईपैड लगाए हैं. उनका उचित इस्तेमाल करें, उन्हें पेपर स्टैंड की तरह उपयोग न करें. जो नए iPad लगाए गए थे, उनमें से 4 की मरम्मत करानी पड़ी.’

‘कागज रख रहे, स्क्रीन पर दबाव डाल रहे’
देवनानी ने कहा,’कुछ विधायक आईपैड का इस्तेमाल कागजात रखने और पढ़ने के लिए स्टैंड के तौर पर कर रहे हैं. बार-बार अनुरोध के बावजूद डिवाइस का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. चार सीटों पर लगाए गए आईपैड की मरम्मत करानी पड़ी, क्योंकि विधायक उन पर कागज रख रहे थे और स्क्रीन पर दबाव डाल रहे थे.’

‘ऐसे इस्तेमाल करें जैसे आपका अपना हो’
उन्होंने आगे कहा,’विधायकों को आईपैड को लॉक नहीं करना चाहिए, उनसे फोन कनेक्ट नहीं करना चाहिए या उन्हें स्टैंड के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इन नाजुक चीजों का इस्तेमाल इस तरह किया जाना चाहिए जैसे कि वे आपकी अपनी हों.’

विधायकों को प्रिंटर-लैपटॉप भी दिए गए
बता दें कि राजस्थान विधानसभा प्रोसेस को कागज रहित और डिजिटल बनाने के लिए शुरू की गई राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) परियोजना के तहत सदन में सभी 200 विधायकों की सीटों पर आईपैड लगाए गए हैं. इसके अलावा विधायकों को उनके निवास के लिए प्रिंटर सहित लैपटॉप भी दिया गया है. इस परियोजना पर 16-17 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...