7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यवाराणसी में बाल-बाल बच गए मोदी जी, केरल के लोगों ने भी...

वाराणसी में बाल-बाल बच गए मोदी जी, केरल के लोगों ने भी दिया जवाब’, राहुल गांधी ने मलप्पुरम में कही ये बड़ी बात

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली के बाद आज अपने दूसरे संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड जाएंगे। उन्होंने दोनों ही लोकसभा सीटों (रायबरेली और वायनाड) से जीत दर्ज की है। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि वह किस सीट से अपनी सांसदी बरकरर रखने वाले हैं। केरल के मलप्पुरम में राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए केरल की जनता का कांग्रेस को समर्थन करने के लिए आभार जताया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने देश के संविधान को बचाने की लड़ाई जीत ली है।

राहुल गांधी ने कहा कि केरल, उत्तर प्रदेश और अन्य सभी राज्यों के लोगों ने प्रधानमंत्री (पीएम मोदी) को दिखा दिया है कि वह भारत के लोगों को यह नहीं बता सकते कि वे क्या चाहते हैं। भारत के लोगों ने प्रधानमंत्री से यह भी कहा कि संविधान हमारी आवाज है।

‘संविधान को फाड़ने की बात करते थे बीजेपी के लोग’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर संविधान का जिक्र करते हुए कहा, “चुनाव से पहले आपने देखा कि भाजपा के नेता कह रहे थे कि वे संविधान को फाड़ देंगे। चुनाव के बाद प्रधानमंत्री संविधान को माथे से छू रहे हैं।”

‘वाराणसी से हार जाते पीएम’
राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में बाल-बाल बच गए और वे खुद भी वाराणसी में हार गए होते। रायबरेली में राहुल गांधी ने कहा था कि अगर उनकी बहन प्रियंका गांधी पीएम मोदी के सामने चुनाव लड़ जाती तो वह जरूर वहां से हार जाते। उन्होंने आगे कहा,”अयोध्या में भाजपा की हार हुई। अयोध्या के लोगों ने संदेश दिया है कि हम नफरत और हिंसा को पसंद नहीं करते हैं।”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “इस चुनाव में लड़ाई संविधान को लेकर थी। एक तरफ, लाखों भारतीय कह रहे थे कि वे अपनी परंपरा, भाषा, संस्कृति, इतिहास को चाहते हैं और मानते हैं, और वे ही अपना भविष्य तय करेंगे। राहुल गांधी मल्लापुरम के बाद वायनाड जाएंगे और वहां के लोगों से मुलाकात करेंगे।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this