4.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यसुल्तानपुर सीट पर वोटिंग के बीच मोनू सिंह का बड़ा आरोप, 2019...

सुल्तानपुर सीट पर वोटिंग के बीच मोनू सिंह का बड़ा आरोप, 2019 लोकसभा चुनाव हम हारे नहीं थे, हराया गया था

Published on

लखनऊ/सुल्तानपुर

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए वोटिंग चल रही है। छठे चरण में सुल्तानपुर सीट समेत 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। उधर, सुल्तानपुर के बाहुबली नेता एवं पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह ने वोटिंग से ठीक पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद समाजवादी पार्टी को समर्थन दे दिया है। जिसके बाद सुल्तानपुर लोकसभा सीट के सारे समीकरण बदल गए हैं। बीजेपी ने मौजूदा सांसद मेनका गांधी को टिकट दिया है, जबकि सपा के टिकट से राम भुआल निषाद ताल ठोक रहे हैं। वहीं, वोटिंग वाले दिन यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह ने बड़ा बयान दे दिया है। ब्लाक प्रमुख रहे मोनू सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव हम हारे नहीं थे, बल्कि हमें हराया गया था।

मेनका गांधी की हार का किया दावा
दरअसल, पूर्व विधायक सोनू सिंह के समाजवादी पार्टी को समर्थन देने के बाद सुल्तानपुर सीट पर बीजेपी और सपा के बीच लड़ाई रोचक हो गई है। एक ओर बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी लगातार अपनी जीत का दावा कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर सपा उम्मीदवार को समर्थन देने के बाद सोनू-मोनू बीजेपी कैंडिडेट मेनका गांधी की हारने की बात कह रहे हैं। वोटिंग के दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक सोनू सिंह के भाई मोनू सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में हम हारे नहीं थे, बल्कि हमें हराया गया था। उन्होंने बताया कि उस चुनाव में लंच के नाम पर काउंटिंग को रोक दिया गया था। उसके रुकने के बाद ही पूरा मामला पलट गया था।

पिछली बार 14 हजार वोटों से चुनाव जीती थीं मेनका गांधी
मोनू सिंह ने कहा कि लंच से पहले तक बीजेपी कैंडिडेट मेनका गांधी पीछे चल रही थीं, लेकिन लंच होने के बाद मेनका गांधी आगे निकल गईं। पहले बताया गया कि 6 हजार से चुनाव हार गए, लेकिन घर पहुंचने के बाद पता चला की 14 हजार से चुनाव हार गए। इसके साथ ही मोनू सिंह ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी इस बार चुनाव नहीं जीतेंगी। अगर मेनका गांधी चुनाव जीतेंगी, तो बेईमानी से ही चुनाव जीतेंगी। उन्होंने कहा कि जैसे पिछली बार बीजेपी उम्मीदवार को चुनाव जिताया गया था, वैसे तो किसी को भी चुनाव जिताया जा सकता है। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में सोनू सिंह ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। सोनू सिंह ने मेनका गांधी को कांटे की टक्कर दी थी। बाहुबली मोनू सिंह और पूर्व विधायक सोनू सिंह के छोटे भाई हैं।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...