8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यखत्म होंगे 1500 से अधिक पुराने कानून, कानून मंत्री बोले-इनका कोई काम...

खत्म होंगे 1500 से अधिक पुराने कानून, कानून मंत्री बोले-इनका कोई काम न

Published on

शिलांग

केंद्र सरकार संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान 1500 से अधिक अप्रचलित और पुराने कानूनों को निरस्त करेगी। केंद्रीय कानून मंत्री किरन रीजीजू ने शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान कानून मंत्री ने कहाकि वह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के जीवन में सरकारी हस्तक्षेप को कम करना चाहते हैं। रीजीजू रोजगार मेला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अप्रचलित कानून आम लोगों के सामान्य जीवन में बाधा हैं और वर्तमान समय में प्रासंगिक नहीं हैं। यह कानून की किताबों में रहने के लायक भी नहीं हैं।

आम आदमी पर बोझ
रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री की इच्छा है कि लोगों के अनुपालन के बोझ को कम किया जाए, यह सुनिश्चित किया जाए कि वे यथासंभव शांति से रह सकें। वह आम लोगों के जीवन में कम सरकारी हस्तक्षेप चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 लाख लोगों की भर्ती के लिए शनिवार को ‘रोजगार मेले’ की शुरुआत की। केंद्रीय कानून मंत्री ने कहाकि केंद्र सरकार ने सभी अप्रचलित पुरातन कानूनों को हटाने का फैसला किया है, क्योंकि अनावश्यक कानून आम आदमी के लिए एक बोझ हैं। हमने संसद के शीतकालीन सत्र में 1500 से अधिक कानूनों को रद्द करने का फैसला किया है। मैं कई और निरसन अधिनियम पेश करने के लिए तैयार हूं।

मेघालय का जिक्र
रीजीजू ने मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेतृत्व वाली सरकार की प्रशंसा की, लेकिन यह इच्छा व्यक्त की कि आम लोगों के अधिक लाभ के लिए भाजपा को सरकार में अधिक भूमिका दी जाए। गौरतलब है कि मेघालय विधानसभा चुनाव करीब चार महीने में होने हैं। रीजीजू ने कहा कि केंद्र पूर्वोत्तर पर विशेष ध्यान दे रहा है और ऐसा कोई कारण नहीं है कि यह क्षेत्र किसी भी क्षेत्र में पिछड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर को समृद्ध और भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाना भाजपा की इच्छा है। पार्टी 2047 तक भारत को समृद्ध और पूर्ण विकसित बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करना चाहती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...