4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यगोरखपुर में घर के अंदर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, बड़ी लड़की...

गोरखपुर में घर के अंदर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, बड़ी लड़की ने हमलावरों से ऐसे बचाई अपनी जान

Published on

गोरखपुर ,

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार को एक महिला और उसकी 10 वर्षीय बेटी की उनके घर के अंदर गांव के कुछ लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी. महिला की 18 वर्षीय बेटी खुशबू, जो अलग कमरे में सो रही थी, उसने खुद को बचाने के लिए अंदर बंद कर लिया था. इसलिए उसकी जान बच गई. उसने हमलावरों की आवाज की पहचान कर ली है. उसकी शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. उनकी तलाश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार देर रात शिवपुर चकदाहा गांव में हुई है. आरोपियों की पहचान संजय, उसके पिता और उसी गांव में रहने वाले अन्य लोगों के रूप में हुई है. पूनम निषाद (40) और उनकी छोटी बेटी अनुष्का अपने घर में सो रही थी. उसी वक्त आरोपी धारदार हथियारों से लैस होकर घर के अंदर घुस गए. उन्होंने बेरहमी से मां-बेटी को मौत के घाट उतार दिया. इसी दौरान दूसरे कमरे में सो रही खुशबू ने उनकी आवाज से पहचान कर ली.

उसने चिल्लाते हुए लोगों से मदद मांगी और हमलावरों को डराने के लिए कहा कि पुलिस आ रही है. इस वजह से वे मौके से फरार हो गए. खुशबू ने दावा किया कि संजय के पिता ने बदमाशों को उसे भी मारने का निर्देश दिया था, लेकिन जब उसने उन्हें बताया कि उसने पुलिस को फोन किया है, तो वे भाग गए. खुशबू हमलावरों के मौके चले जाने के बाद अपने कमरे से बाहर निकली. उसने अपनी मां और बहन को खून से लथपथ देखकर रोना शुरू कर दिया.

उसकी रोने-चिल्लाने का आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्र हुए. आनन-फानन में पूनम और अनुष्का को अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि पूनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुष्का ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. एसपी (उत्तर) जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा, “फोरेंसिक टीमों ने साक्ष्य जुटाए हैं. संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. हम घटनाओं के क्रम को स्थापित करने के लिए कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी का विश्लेषण कर रहे हैं.

पुलिस ने पूनम और उसकी बेटी की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बताया जा रहा है कि पूनम के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी. वो अपने दोनों बेटियों के साथ रहती थी. इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी निंदी की है. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि गोरखपुर में मां-बेटी की हत्या ने साबित कर दिया है कि भाजपा राज में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...