28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यजोधपुर में मां और दो बेटों ने जहर खाकर की खुदकुशी, वॉट्सऐप...

जोधपुर में मां और दो बेटों ने जहर खाकर की खुदकुशी, वॉट्सऐप पर भेजा था सुसाइड नोट

Published on

जोधपुर ,

राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक परिवार के तीन लोगों द्वारा सामूहिक आत्महत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया. मां और दो बेटों ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतकों में 27 वर्षीय नवरत्न सिंह, 24 वर्षीय प्रदीप सिंह और उनकी मां भंवरी देवी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद और दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया. सुसाइड नोट और व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट में नवरत्न ने अपनी मौत के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. इन संदेशों को पुलिस और अन्य लोगों को भेजा गया, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

परिवार के तीन लोगों ने किया सुसाइड
बताया जा रहा है कि नवरत्न की शादी मात्र 5 महीने पहले हुई थी और दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामला दर्ज होने की बात सामने आई. पुलिस के अनुसार, दोनों भाई फाइनेंस का काम करते थे और अपनी मां के साथ गांव में रहते थे. साल 2012 में उनके पिता की मौत एक फैक्ट्री में आग लगने के कारण हो गई थी.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
घटना की जानकारी सुबह 11 बजे मिली. शवों को ओसिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है और सुसाइड नोट व वायरल स्क्रीनशॉट की सत्यता की जांच की जा रही है. इस मामले पर सब-इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव का प्रतीत हो रहा है. जांच के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...