13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यखून से लथपथ बेटे की लाश देखकर सदमे में मां की मौत,...

खून से लथपथ बेटे की लाश देखकर सदमे में मां की मौत, एक साथ उठी दोनों की अर्थी, रोने लगा पूरा मोहल्ला

Published on

इटावा

उत्तर प्रदेश के इटावा में बीते गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने रोडवेज से रिटायर्ड कर्मी के बेटे को रौंद दिया। 32 वर्षीय युवक शिवम श्रीवास्तव पुत्र सतीश कुमार निवासी चौगुर्जी घर वापस आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। वह तभी हादसे का शिकार हो गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मृतक का बड़ा भाई और मां अस्पताल पहुंचे तो वहां खून से सने बेटे के शव को देखकर मां ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

एक ही साथ घर से मां-बेटे की अर्थी उठी, जिसे देख मौहल्ले में मातम पसर गया और परिवार, रिश्तेदार मौहल्ले के लोग नम आंखों से शव यात्रा में शामिल हुए। घटना मैनपुरी फाटक रेलवे ओवरब्रिज सिविल लाइंस क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रोडवेज से रिटायर्ड सीनियर फोरमैन के 32 वर्षीय बेटे शिवम श्रीवास्तव देर रात आईटीआई की ओर से अपने घर वापस आ रहा था। किसी अज्ञात वाहन ने शिवम को टक्कर मार दी। इसके बाद घटना स्थल से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

बेटे का हाल देखकर मां की मौत
मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने शिवम का परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी पर बड़ा भाई शुभम और उसकी मां 59 वर्षीय वंदना श्रीवास्तव देर रात जिला अस्पताल पहुंचे, जहां छोटे बेटे को मृत अवस्था में देख मां की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने ऑक्सीजन और इंजेक्शन भी दिया, लेकिन तब तक मां वंदना श्रीवास्तव ने दम तोड़ दिया। यह घटना देख परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।

बड़े बेटे शुभम ने बताया कि मेरा भाई काम के सिलसिले में कहीं गया हुआ था। मां लगातार उसको फोन कर रही थी, तो उसने बोला कि आधा घंटे में घर पहुंच रहे हैं। हालांकि घर नहीं पहुंचने पर मां ने करीब 11 कॉल किए, लेकिन फोन नहीं उठा। जब उसको आखिरी कॉल किया तो किसी अनजान व्यक्ति ने फोन उठाया और बताया कि आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है और वह जिला अस्पताल में है।

हार्ट अटैक से हुई मौत
इसके बाद मां ने जानकारी मुझे दी तो मैं और मेरी मां रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे। जहां देखा कि मेरे भाई को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। भाई की मौत की पुष्टि और उसके शरीर को देख कर मेरा कलेजा फट रहा था। वहीं मां बेचैन हो गई और उनकी तबियत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उनको ऑक्सीजन और इंजेक्शन दिया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। घर में छोटा होने के कारण मेरी मां को उससे अधिक लगाव था, जिसके चलते उनको हार्ट अटैक आ गया।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...