12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्य'मां ने किया बेटी का सौदा, 5 लाख में मकान मालिक के...

‘मां ने किया बेटी का सौदा, 5 लाख में मकान मालिक के हाथों बेच दिया’, नाबालिग का आरोप

Published on

कानपुर ,

कानपुर में एक नाबालिग युवती को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. घायल युवती का आरोप है कि उसकी मां ने उसे बेच दिया है. युवती की माने तो उसकी मां ने 5 लाख में उसका सौदा मकान मालिक से कर दिया है. अब मकान मालिक उससे जबरन शादी करना चाहता है.

पीड़ित युवती को मामले की जानकारी 17 मार्च के दिन हुई. ऐसे में वह गुरुग्राम से उसी दिन कानपुर के लिए भाग निकली. युवती कानपुर के रेउना थाना इलाके में रहने वाले अपने नाना के घर पहुंची और उन्हें पूरा मामला बताया.

पीड़िता की माने तो मकान मालिक और उसकी मां कुछ लोगों को कानपुर लेकर आए और उसे जबरनदस्ती गुरुग्राम ले जाने लगे. जिसपर उसने फौरन पुलिस से मामले की शिकायत की. मगर पुलिस ने उसे नहीं बचाया और उसे उसकी मां के साथ गुरुग्राम भेज दिया.

वहां उससे मकान मालिक के बेटे के साथ गलत काम करने के लिए कहा गया. जब उसने इसका विरोध किया तो उसे छत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे वह घायल हो गई. मगर किसी तरह से भागकर फिर से कानपुर पहुंच गई. यहां ननिहाल वालों ने घायल युवती को हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया है.

फिलहाल, डीसीपी साउथ डीएन चौधरी ने अस्पताल में जाकर लड़की का बयान लिया है. मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की के आरोप पर केस दर्ज किया जाएगा. मगर मामले को गुरुग्राम भेज दिया जाएगा. जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this