9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यमुंबई की सबसे ऊंची इमारत वक्फ की जमीन पर बनी है... वक्फ...

मुंबई की सबसे ऊंची इमारत वक्फ की जमीन पर बनी है… वक्फ कानून पर अफजाल अंसारी ने सरकार पर साधा निशाना

Published on

गाजीपुर:

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से खबर है कि मीडिया से बातचीत के दौरान सपा सांसद अफजाल अंसारी ने मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ हुए दंगों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह खबर उन्होंने पढ़ी है,उनका मानना है कि कोई सभ्य समाज दंगे-फसाद को मंजूरी नहीं देता।

अफजाल ने सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार की नीयत पर शक है। सरकार कुछ कहती है, लेकिन करती कुछ और है। सरकार अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के दर्द की बात करती है। मगर बहुसंख्यक पिछड़ों का हक छीन रही है। उन्होंने अल्पसंख्यक महिलाओं के मुद्दे पर भी सवाल उठाया। अफजाल बोले कि अगर सरकार उनके परिवार का हक नहीं लौटा सकती, तो जनता कैसे भरोसा करे।

वक्फ कानून पर अफजाल ने कहा कि संसद में यह बात उठी थी। मुंबई की सबसे ऊंची इमारत वक्फ की जमीन पर बनी है। वक्फ बोर्ड दान में मिली संपत्ति का संचालन करता है। यह संपत्ति संचालकों की निजी नहीं है। यह दानदाताओं की अमानत है। बोर्ड सिर्फ उसका रखवाला है।

उन्होंने सवाल उठाया कि मृतकों की अमानत पर दूसरा मालिक कैसे बन सकता है। सरकार ने संसद में कहा कि इस्तेमाल न होने वाली वक्फ संपत्ति बेची जाएगी। अफजाल ने तंज कसा कि देश में बस दो बेचने वाले और दो खरीदने वाले हैं। खरीद-फरोख्त का धंधा इतना बढ़ गया कि लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था को और कितना निचोड़ा जाएगा। आपदा को अवसर बनाने की बात पर चुटकी ली। महाकुंभ में प्राइवेट हवाई जहाज वालों ने ऐसा ही किया।

अफजाल ने देश में अराजकता रोकने की अपील की। संसद में इस कानून का विरोध हुआ था। फिर भी बहुमत से बिल पास हो गया। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। उन्होंने जनता से सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा रखने को कहा।संभल सांसद बर्क के खिलाफ कार्रवाई पर अफजाल बोले। उन्होंने कहा कि बर्क निर्भीक हैं। उनका कोई ऐसा गुनाह नहीं कि वे डरें।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...