7.5 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्यमां के सामने चाकू घोंपकर किया पिता का कत्ल, दिल दहला देगी...

मां के सामने चाकू घोंपकर किया पिता का कत्ल, दिल दहला देगी प्रोफेसर की ये करतूत

Published on

भुवनेश्वर,

ओडिशा के भुवनेश्वर से कत्ल का एक दिल दहला देने वाले मामला सामने आया है, जहां एक निजी लॉ कॉलेज के सहायक प्रोफेसर ने बुधवार को अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी. सबसे बड़ी बात ये है कि आरोपी बेटे ने अपनी मां के सामने ही अपने पिता की छाती और पेट में चाकू से कई वार किए और उन्हें मौते के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है.

कत्ल की इस सनसनीखेज वारदात के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि बेटे के हाथों मारे गए शख्स की पहचान केंद्रीय पीएसयू नाल्को के सेवानिवृत्त अधिकारी सुनील चौधरी के रूप में हुई है. जिनकी छाती और पेट पर चाकू से कई वार किए गए थे.

पुलिस अफसर ने आगे बताया कि आरोपी की पहचान अनिरुद्ध चौधरी (38) के तौर पर हुई है. वह अपनी पत्नी के साथ विवाद के चलते मंचेश्वर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कलाराहांगा इलाके में एक अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के साथ रह रहा था.

पुलिस अफसर के मुताबिक, आरोपी ने इस खूनी वारदात को सुबह के वक्त अपनी मां सुनीता के सामने अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर, एक पीसीआर वैन सुबह करीब 4:30 बजे मौका-ए-वारदात पर पहुंची थी और गंभीर रूप से घायल पीड़ित को कैपिटल अस्पताल ले गई थी. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस मामले की प्रारंभिक जांच से पुलिस को पता चला है कि वित्तीय विवादों ने घातक टकराव को जन्म दिया हो सकता है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने कई लोग से कर्ज ले रखा था. अब वो भारी कर्ज से परेशान हो चुका था. इसलिए वो अपने पिता से वित्तीय सहायता को लेकर बहस में उलझा हुआ था.

पुलिस ने बताया कि तमाम कोशिशों के बाद जब आरोपी के पिता सुनील ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो मामला बढ़ गया और हिंसक हमले की नौबत आ गई. तब मंचेश्वर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों को भी मौका-ए-वारदात पर बुलाया. टीम ने मौके से सबूत जमा किए हैं. इस दौरान पुलिस टीम ने वहां से अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया. फोरेंसिक टीम ने आरोपी और पीड़ित दोनों के पहने गए कपड़े भी जब्त कर लिए हैं.

अब मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि आगे की जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए अनिरुद्ध की मां से भी पूछताछ की जाएगी. पुलिस इस हत्याकांड का हर पहलू खंगालने की कोशिश कर रही है.

Latest articles

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारीभोपालभारत...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...