21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यमुस्कान और साहिल शुक्ला एक बैरक में रहने की जताई इच्छा, अब...

मुस्कान और साहिल शुक्ला एक बैरक में रहने की जताई इच्छा, अब दोनों को जेल में मिला ये काम

Published on

मेरठ,

मेरठ की जेल में बंद सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल और मुस्कान की रोज कोई ना कोई कहानी सामने आ रही है. इस बीच पता चला है कि साहिल और मुस्कान को जेल प्रशासन ने पूछा कि तुम क्या कम सीखना चाहते तो है. इस पर दोनों ने अपनी-अपनी इच्छा जाहिर की है. साथ ही दोनों को बैरक भी अलॉट हो गई है.

जेल प्रशासन के मुताबिक, जब साहिल और मुस्कान से पूछा गया कि वे जेल में कौन-सा कौशल सीखना चाहेंगे, तो मुस्कान ने सिलाई और साहिल ने खेती सीखने की इच्छा जताई. मुस्कान ने जेल अधिकारियों को बताया कि वह कपड़े सिलने का प्रशिक्षण लेना चाहती है. प्रशासन ने उसकी इस मांग को स्वीकार कर लिया है और जल्द ही वह जेल में सिलाई का काम शुरू करेगी. उसे अन्य महिला कैदियों के साथ मिलकर कपड़े सिलने और मरम्मत करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

साहिल शुक्ला करेगा खेती और उगाएगा सब्जियां
वहीं, साहिल ने बताया कि उसे खेती सीखना चाहता है. जेल प्रशासन ने साहिल को जेल परिसर में सब्जी उगाने की अनुमति दे दी है. वह जेल में पहले से चल रही खेती से जुड़ेगा और सब्जियां उगाने में योगदान देगा. जेल प्रशासन के अनुसार, 1 अप्रैल से दोनों अपने-अपने नए कार्य शुरू करेंगे. जहां मुस्कान सिलाई प्रशिक्षण लेगी, वहीं साहिल खेती में हाथ आजमाएगा.

अलग-अलग बैरकों में रहेंगे साहिल और मुस्कान
जेल नियमों के अनुसार, नए कैदियों को 10 दिन तक विशेष निगरानी में रखा जाता है, जिसे मुलाहिजा पीरियड कहते हैं. यह अवधि पूरी होने के बाद कैदियों को स्थायी बैरक आवंटित की जाती है. अब इस प्रक्रिया के तहत साहिल और मुस्कान को अलग-अलग बैरकों में भेज दिया गया है.

एक बैरक में रहने की जताई इच्छा
हालांकि, जेल प्रशासन का कहना है कि आज फिर दोनों ने एक ही बैरक में रहने की इच्छा जताई. लेकिन जेल मैन्युअल के अनुसार, पुरुष और महिला कैदियों को एक साथ रखने की अनुमति नहीं है. इसलिए प्रशासन ने उन्हें नई बैरकों में अलग-अलग शिफ्ट कर दिया.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...