14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्य'मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती, कंगना ने...' CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर...

‘मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती, कंगना ने…’ CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर की मां का बयान

Published on

कपूरथला,

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी के बाद से हंगामा मचा हुआ है. इस मामले में आरोपी CISF कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं, पहली बार कैमरे के सामने आईं CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर की मां ने कहा, ‘मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती. कंगना ने गलत भाषा का इस्तेमाल कर उसे उकसाया होगा या मजबूर किया होगा.’

दरअसल, मंडी से लोकसभा चुनाव जीतकर 6 जून को कंगना रनौत दिल्ली लौट रही थीं कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बवाल खड़ा हो गया. यहां सिक्योरिटी चेक के बाद CISF की एक महिला जवान कुलविंदर कौर ने उनको थप्पड़ मार दिया. कंगना रनौत की शिकायत CISF ने आरोपी महिला कर्मी को सस्पेंड कर दिया और अब FIR भी दर्ज करा दी है.

‘किसान आंदोलन में 100-100 रुपये में महिलाएं बैठती थीं’
इस पूरी घटना के समय CISF की उस महिला कांस्टेबल का बयान भी सामने आया था, जिसपर कंगना ने मारपीट के आरोप लगाए. वीडियो में आरोपी जवान कहती दिख रही है, ‘इसने बोला था किसान आंदोलन में 100-100 रुपये में महिलाएं बैठती थीं. वहां मेरी मां भी थी’. ये मामला मीडिया और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

‘शेर सिंह ने बहन के निलंबन होने की निंदा’
वहीं, इस मामले को लेकर कुलविंदर कौर की मां वीर कौर पहली बार कैमरे के सामने आई हैं. उन्होंने कहा है कि मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती. कंगना ने उन्हें बुरे शब्दों का इस्तेमाल करके उकसाया होगा. उधर, कुलविंदर के भाई शेर सिंह महिवाल ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. शेर सिंह ने अपनी बहन के निलंबन होने की निंदा की है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...