13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यनाराजगी या कुछ और वजह? जगदानंद सिंह क्यों नहीं जा रहे RJD...

नाराजगी या कुछ और वजह? जगदानंद सिंह क्यों नहीं जा रहे RJD ऑफिस…

Published on

पटना

लालू यादव के बेहद करीबी और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नाराजगी क्या अभी भी दूर नहीं हुई है? ये सवाल इसलिए उठे हैं क्योंकि पिछले करीब 40 दिनों से वो पटना पार्टी ऑफिस नहीं गए हैं। ये स्थिति तब है जब जगदानंद सिंह राजधानी पटना में मौजूद रहे। वो दो दिनों तक राजधानी में रहने के बावजूद आरजेडी कार्यालय का दौरा नहीं किया। इसको लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज है। उन्हें आखिरी बार पार्टी कार्यालय आए करीब 40 दिन हो चुके हैं।

दो दिन पटना में रहे पर पार्टी मुख्यालय नहीं पहुंचे जगदा बाबू
ऐसा बताया जाता है कि जगदानंद सिंह पार्टी ऑफिस आने को लेकर हमेशा एक्टिव रहते थे। जब भी पार्टी कार्यालय का दौरा करने की बात आती तो वो तय समय पर यहां पहुंचे। वह सुबह करीब 11 बजे पटना आरजेडी ऑफिस पहुंच जाते थे और शाम तक रहते थे। हालांकि, आखिरी बार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय गए थे। फिर जब उनके बेटे सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो उसी के बाद से जगदानंद सिंह के रूख में बदलाव आया।

क्या नाराजगी के चलते नहीं जा रहे आरजेडी ऑफिस?
ऐसा माना जाता है कि जगदानंद सिंह पार्टी नेतृत्व से तब से नाराज हैं जब उनके बेटे सुधाकर सिंह को नीतीश कुमार कैबिनेट से बाहर होना पड़ा था। सुधाकर सिंह ने अपने विभाग में ‘बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार’ को लेकर टिप्पणी की थी। उसी के बाद उन पर एक्शन हुआ था। इसी के बाद से जगदानंद सिंह नाराज बताए जा रहें। शायद यही वजह रही कि 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में पार्टी की दो दिवसीय बैठक में भी वो शामिल नहीं हुए थे। वो भी उस समय जब आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया गया था।

आरजेडी सूत्रों ने कहा- जगदानंद सिंह का स्वास्थ्य ठीक नहीं है
सूत्रों के मुताबिक, जगदानंद सिंह करीब एक महीने से अधिक समय के बाद बुधवार को पटना आए। उनकी स्वास्थ्य ठीक नहीं है। गुरुवार को वो डॉक्टरों से मिले और फिर कैमूर स्थित अपने पैतृक गांव सहुका लौट आए। हालांकि आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि जगदानंद सिंह और पार्टी के बीच सब ठीक है। उनकी तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वो डॉक्टरों को दिखाने के लिए आए थे। वहीं सूत्रों ने कहा कि आरजेडी के वरिष्ठ नेताओं के कई फोन कॉल के बावजूद, जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय नहीं गए और न ही पार्टी की किसी गतिविधि में हिस्सा लिया।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...