18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यनागपुर: शादी की 26वीं सालगिरह पर पति-पत्नी ने पहना शादी का जोड़ा,...

नागपुर: शादी की 26वीं सालगिरह पर पति-पत्नी ने पहना शादी का जोड़ा, फिर की खुदकुशी

Published on

नागपुर ,

नागपुर के जरीपटका थाना क्षेत्र के मार्टिननगर इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पति-पत्नी ने अपनी शादी की 26वीं सालगिरह पर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पति-पत्नी की मौत से परिवार में मातम पसर गया.

इस घटना पर जरीपटका थाना के वरिष्ठ निरीक्षक अरुण क्षीरसागर ने बताया कि मृतक दंपति जेरील डासमोन ऑस्कर मॉनक्रीफ (48) और एनी जेरील मॉनक्रीफ (45) लंबे समय से बच्चा न होने और बेरोजगारी से परेशान थे. शादी के 26 साल बाद भी उनके कोई संतान नहीं थी.

पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
7 जनवरी, 2025 को उनकी शादी की सालगिरह थी. इस दिन उन्होंने आत्महत्या से पहले शादी का जोड़ा पहना, एक वीडियो बनाया और उसे अपने व्हॉट्सएप स्टेटस पर अपलोड किया. इसके बाद उन्होंने घर में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है. वरिष्ठ निरीक्षक क्षीरसागर ने बताया कि दंपति के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. यह आत्महत्या बच्चा ना होने और बेरोजगारी के कारण तनाव का परिणाम हो सकती है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस घटना ने इलाके में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. नागपुर में इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य और आर्थिक दबाव के गंभीर प्रभावों को दर्शाते हैं.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...