6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यनागपुर हिंसा: नितेश राणे ने अबू आजमी को ठहराया जिम्मेदार, उद्धव बोले-...

नागपुर हिंसा: नितेश राणे ने अबू आजमी को ठहराया जिम्मेदार, उद्धव बोले- डबल इंजन सरकार विफल

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र में हाल के दिनों में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव ने नितेश राणे और अबू आजमी जैसे नेताओं को आमने-सामने ला खड़ा किया है. नितेश राणे ने अबू आजमी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सांप्रदायिकता की शुरुआत की और औरंगजेब के महिमामंडन के लिए जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के विवादित लोगों को बड़ा बनाने के पीछे आजमी की भूमिका रही है और इसका नतीजा आज हम सब देख रहे हैं.

अबू आजमी ने इन आरोपों का सामना करते हुए शांति और भाईचारे की अपील की है. उन्होंने कहा कि नागपुर में हुआ घटनाक्रम अत्यंत दुखद था और उन्होंने हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने और आपसी सद्भाव बढ़ाने की अपील की. उनका मानना है कि कानून को अपना काम करना चाहिए और इन्साफ होना चाहिए.

अबू आजमी ने की शांति बनाए रखने की अपील
अबू आजमी ने कहा, “बेहद अफसोस के साथ आज नागपुर में सांप्रदायिकता की आग में झुलसते हुए देखा. मेरी हिन्दू – मुस्लिम सभी भाइयों से अपील है कि हमें शान्ति बनाए रखना है और आपसी भाईचारे को बढ़ाना है. कानून अपना काम करेगा – लेकिन इंसाफ होना चाहिए.”

उद्धव ठाकरे ने मांगा इस्तीफा
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नागपुर हिंसा पर कहा, “मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं, न ही मैं गृह मंत्री हूं. मुख्यमंत्री को पूछिए कि इसके पीछे कौन है? क्योंकि RSS का मुख्यालय वहां है. यहां डबल इंजन सरकार है. अगर डबल इंजन सरकार विफल है तो इन्हें इस्तीफा देना चाहिए.”

पहले भी पुलिसकर्मियों पर हुए हमले – नितेश राणे
नितेश राणे का मानना है कि राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने उचित और सटीक जानकारी दी है. उन्होंने पुलिस पर हुए हमले की बात करते हुए कहा कि यह घटना सुनियोजित थी और इसके पीछे जिहादी विचारधारा काम कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस किसी ने भी पुलिस पर हमला किया है, उसे माफ नहीं किया जाएगा, और सरकार सख्त कार्रवाई करेगी.

यह विवाद तब और तीव्र हो गया जब पुलिसकर्मियों पर हमले की खबरें सामने आईं. नितेश राणे ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब पुलिस निशाने पर आई हो. इससे पहले भी कई आंदोलनों में पुलिसकर्मियों पर हमले हुए हैं.

नितेश राणे ने कहा कि इससे पहले भी आजाद मैदान के ऊपर रजा अकादमी का आंदोलन हुआ था. तब भी पुलिस के ऊपर हाथ उठाया गया था. महिला पुलिस के ऊपर हाथ उठाया गया था. कुछ सालों पहले मुझे ऐसा लगता है 2008 के करीब ये हुआ था जब भिवंडी में आंदोलन हुआ था. वहां भी दो पुलिसकर्मियों को मार डाला गया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...