16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यगोलियों की तड़तड़ाहट से दहला छत्तीसगढ़ का नारायणपुर, पुलिस मुठभेड़ में 5...

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला छत्तीसगढ़ का नारायणपुर, पुलिस मुठभेड़ में 5 वर्दीधारी नक्सली ढेर

Published on

नारायणपुर,

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों और जिला रिजर्व समूह (DRG) के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 5 नक्सली ढेर हो गए. वहीं, इस घटना में DRG के तीन जवान भी घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले की सीमा पर स्थित मुंगेडी और गोबेल क्षेत्र में भेजा गया था. जवानों को ईस्ट बस्तर डिवीजन इलाके के एक गांव में कई नक्सलियों के होने की जानकारी मिली थी.

DRG जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़
सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें 5 वर्दीधारी नक्सली ढेर हो गए. इस ऑपरेशन को कई जिलों की DRG टीम और 45वीं वाहिनी ITBP के जवानों ने साथ मिलकर चलाया. सभी मृत नक्सलियों के शव बरामद को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए.

मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, DRG के तीन जवान घायल
फिलहाल सुरक्षाबलों के जवान क्षेत्र में अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे घायल हुए नक्सलियों का पता लगाया जा सके. बता दें, छत्तीसगढ़ ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई बीते दो-तीन महीने से तेजी से जारी है. इस साल अब तक राज्य में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 100 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं.बता दें, इससे पहले 23 मई को नारायणपुर-बीजापुर अंतर-जिला सीमा पर जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए थे, जबकि 10 मई को बीजापुर जिले में 12 नक्सली ढेर हुए थे

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...