5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यनासिक का पेट्रोल पंप, मालेगांव के पूर्व मेयर और फायरिंग... अज्ञात शूटर्स...

नासिक का पेट्रोल पंप, मालेगांव के पूर्व मेयर और फायरिंग… अज्ञात शूटर्स ने हमला करके ऐसे मचाई सनसनी

Published on

नासिक,

महाराष्ट्र के नासिक जिले में सोमवार तड़के मालेगांव के पूर्व मेयर पर दो लोगों ने फायरिंग कर दी. ये हमला उस वक्त किया गया, जब वह एक पेट्रोल पंप के पास मौजूद थे. ठीक उसी वक्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो वहां पहुंचे और उन्होंने मालेगांव के पूर्व मेयर अब्दुल मलिक पर गोलियां चला दीं. इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए मालेगांव शहर के एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि यह घटना देर रात 1.20 बजे हुई, जब पूर्व मेयर अब्दुल मलिक पुराने आगरा रोड पर मौजूद एक दुकान के बाहर बैठे थे. ठीक उसी समय पर उनको निशाना बनाकर हमला किया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब्दुल मलिक इस हमले में घायल हो गए और उन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन करने के बाद बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे और पूर्व मेयर पर तीन राउंड गोलियां चलाईं. गोली मलिक की छाती और पैर पर लगी, जिससे उनके जिस्म में घाव हो गए. पुलिस ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं.

इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 307 (हत्या का प्रयास) सहित भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आगे इस मामले की जांच जारी है

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...