18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यओडिशा में टूट सकता है नवीन पटनायक का छठवीं बार CM बनने...

ओडिशा में टूट सकता है नवीन पटनायक का छठवीं बार CM बनने का सपना! बीजेपी को BJD के बराबर सीटें

Published on

भुवनेश्वर

ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में सरकार फंसती हुई दिख रही है। राज्य में नवीन पटनायक की सरकार बरकरार रहेगी या फिर नई सरकार की ताजपोशी होगी। इसको लेकर एग्जिट पोल में साफ अनुमान सामने नहीं आया है। 147 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 74 का है। 2019 के विधानसभा चुनावों में नवीन पटनायक 112 सीटें जीतकर सत्ता में लौटे थे। बीजेपी को 23 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा के चुनाव भी हुए थे। सातवें और आखिरी चरण में चुनावी पारा काफी चढ़ गया था। पीएम मोदी ने तब मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के स्वास्थ्य को लेकर साजिश रचने और छिपाने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद नवीन पटनायक ने भी अपना जवाब दिया था।

किसको कितनी सीटें?
ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव 13 मई से 1 जून तक के बीच हुए थे। लोकसभा चुनाव में एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल बीजेपी को लोकसभा चुनाव में 18-20 सीटें दी गई हैं। बीजेडी को बीजेडी को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया ब्लॉक और अन्य को 1 सीटें मिलने का अनुमान है, लेकिन विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में बीजू जनता दल को बेचैन करने वाली अनुमान सामने आया है। एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार बीजेपी को 62-80 सीटें मिल सकती है। इतना ही नहीं सत्तारूढ़ बीजेपी को भी 62-80 सीटें ही सीटें मिलने का अनुमान सामने आया है। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया ने अपने एग्जिट पोल में दोनों को बराबर सीटें दी हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस को पांच से आठ सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

किसको-कितने फीसदी वोट?
एग्जिट पोल में ओडिशा विधानसभा चुनावों में मिलने वाले वोट प्रतिशत का अनुमान भी सामने आया है। इसके अनुसार बीजेपी और बीजेडी को 42-42 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 12 फीसदी वोट प्राप्त हो सकते हैं। अन्य के खाते में 4 फीसदी वोट जा सकते हैं। बीजेपी के वोट प्रतिशत में 10 फीसदी की बढ़ोतरी सामने आई है जबकि बीजेडी के वोट शेयर में तीन फीसदी की कमी रहने का अनुमान है। कांग्रेस और अन्य के वोट शेयर में भी 4 और 2 फीसदी कमी होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...