13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यबिजयनगर यौन दुराचार के बाद भीलवाड़ा कैफे गैंगरेप में नया एंगल, 8...

बिजयनगर यौन दुराचार के बाद भीलवाड़ा कैफे गैंगरेप में नया एंगल, 8 युवकों की गिरफ्तारी के बाद सांसद ने बताया ‘लव जिहाद’

Published on

भीलवाड़ा

बिजयनगर में मुस्लिम युवकों के चंगुल में फंसी हिंदु लड़कियों से जुड़े ब्लैकमेल-यौन दुराचार मामले के बाद अब भीलवाड़ा में ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती के साथ कैफे में गैंगरेप की दर्दनाक घटना का खुलासा हुआ है। मार्च 2024 में एक युवती अपनी सहेली के साथ कैफे गई थी, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया गया। आरोपियों ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। इसके बाद अन्य साथियों ने भी युवती का शोषण किया। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक युवती फरार है। सांसद ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताया है।

यह घटना मार्च 2024 में घटी। एक युवती अपनी दोस्त के साथ एक कैफे गई थी। वहां दोस्त के भाई और एक कैफे कर्मचारी ने उसे नशीला पेय पिला दिया। इसके बाद युवती बेहोश हो गई और दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। इस घटना का वीडियो बनाकर आरोपी युवती को ब्लैकमेल करने लगे। ब्लैकमेलिंग के डर से युवती चुप रही और आरोपियों की बात मानती रही। यह सिलसिला तब तक चलता रहा, जब तक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।

मेरी फ्रेंड मुझे एक कैफे में ले गई। वहां उसका भाई और कैफे में काम करने वाला एक युवक मौजूद था। उन्होंने मुझे एक कॉफी पिलाई। इसके बाद मुझे नशा हुआ और मैं बेहोशी की हालत में हो गई। उसी कैफे में दोनों युवकों ने मेरे साथ रेप किया और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पीड़ित युवती

पहले रेप फिर वीडियो दिखाकर पूरी गैंग करने लगी दुराचार
पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपियों ने उसके फोटो और वीडियो अपने दोस्तों के साथ शेयर किए। इसके बाद उनके अन्य दोस्तों ने भी उसके साथ रेप किया। जब दो आरोपी कैफे के प्राइवेट रूम में युवती के साथ रेप कर रहे थे, तब उनके साथी बाहर निगरानी कर रहे थे। इससे उनके अन्य साथियों की भी हिम्मत बढ़ी और वे भी वीडियो दिखाकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

शाहरुख खान, आमिर खान समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अशरफ अली (20), सनवीर मोहम्म्द (23), शाहरुख खान उर्फ बबलू (30), सोयबनूर मोहम्मद (22), फैजान गौरी (24), सोहेब शेख (24), खालिद उर्फ दूल्हा (25) और आमिर खान (31) शामिल हैं। इनमें से शाहरुख खान एक हत्या के मामले में भी आरोपी रहा है। मुख्य आरोपी अशरफ और सनवीर सट्टे का काम करते हैं, जबकि शाहरुख कैफे में काम करता है। बाकी आरोपी मिस्त्री, मजदूर और पेंटर हैं।

आरोपी युवती फरार, उदयपुर या एमपी भागने का अंदेशा
पुलिस फरार युवती की तलाश में जुटी है। उसके मध्य प्रदेश और उदयपुर में होने की आशंका है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं, बुधवार, 5 मार्च को भी पुलिस का तलाशी अभियान जारी है। कोतवाली थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह नरुका ने बताया कि 2 मार्च को शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई थी। सीओ सिटी मनीष बड़गुर्जर के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। चार घंटे के अंदर ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जबरन उसकी सोशल मीडिया आईडी भी ली, पार्क में बुलाया
पीड़िता ने बताया कि मुख्य आरोपी अशरफ उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने दोस्तों की उसकी अन्य सहेलियों से दोस्ती करवाने का दबाव बनाता था। उसने जबरन उसकी सोशल मीडिया आईडी भी ले ली थी। ‘1 मार्च को भी इन्हीं के एक साथी ने मुझे एक पार्क में बुलाया और मेरी दूसरी फ़्रेंड्स से दोस्ती करने और उनकी सोशल मीडिया की आईडी के लिए मेरे ऊपर दबाव बनाया। मेरे साथ मारपीट भी की। इस दौरान कुछ राहगीर वहां आ गए और उन्होंने इस युवक को वहां से भगाया। मैं जैसे-तैसे उससे बच के अपने घर पहुंची।’

सांसद ने बताया ‘लव जिहाद’, आरोपियों को फंडिंग की जांच की उठाई मांग
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने इस मामले को ‘लव जिहाद’ का मामला बताया है। उन्होंने एसपी धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियां चलाने वाले कैफे और रेस्टोरेंट जैसे स्थानों पर नकेल कसी जाएगी। भोली-भाली लड़कियों को फंसाने की साजिश रची गई है। उन्होंने आरोपियों की फंडिंग की भी जाँच करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने सीपीओ टीम (कम्युनिटी पुलिस ऑफिसर) बनाने की भी मांग की है, जो पुलिस अधीक्षक के अधीन व्हाट्सएप ग्रुप पर तुरंत सूचना दे सके। यह मामला एक बार फिर से युवतियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। साथ ही, ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दों पर भी बहस छेड़ देता है।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...