9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यवक्फ कानून के विरोध में नया प्लान! जयपुर में 10 अप्रैल से...

वक्फ कानून के विरोध में नया प्लान! जयपुर में 10 अप्रैल से AIMPLB शुरू करने जा रहा है ये अभियान

Published on

जयपुर :

नए वक्फ कानून के विरोध और वक्फ से संबंधित मुद्दों पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) अब देशभर के मुसलमानों को एकजुट करने की मंशा से नई प्लानिंग कर रहा है। इसके लिए देशव्यापी आंदोलन की योजना बनाई गई है, जिसकी शुरुआत गुरुवार से की जा रही है। बोर्ड इस आंदोलन के तहत जन जागरुकता अभियान शुरू कर रहा है। यह अभियान 10 अप्रैल 2025 से 7 जुलाई 2025 तक चलेगा।

इस आंदोलन का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा, समुदाय के अधिकारों का संरक्षण और वक्फ अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों के खिलाफ देशभर में लोगों को जागरूक करना है। आयोजकों का मानना है कि इस अभियान से वक्फ से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक जनचेतना विकसित होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन 10 अप्रैल को जयपुर में
राजस्थान की ज्वाइंट कमेटी तहफ़्फ़ुज़े औक़ाफ़ के संयोजक मुहम्मद नाज़िमुद्दीन ने आंदोलन की रूपरेखा और कार्यक्रमों की जानकारी दी है। ‘ज्वाइंट कमेटी तहफ़्फुज़-ए-औक़ाफ़, राजस्थान’ की ओर से 10 अप्रैल 2025, गुरुवार को जयपुर के मोती डूंगरी रोड स्थित मुस्लिम मुसाफ़िर ख़ाना में इसी संदर्भ में प्रेस कॉन्फ्रंस का आयोजन किया जा रहा है।

वक़्फ़ कानून को लेकर अजमेर में मतभेद, अंजुमन ने जताई खिलाफ़त, दीवान ने किया समर्थन
बुधवार को अजमेर में वक़्फ़ संशोधन कानून के विरोध में अंजुमन कमेटी ने प्रेस वार्ता कर अपनी आपत्ति जताई और इसे समुदाय के हितों के खिलाफ बताया। वहीं दूसरी ओर, अजमेर दरगाह के दीवान ने वक़्फ़ कानून का समर्थन करते हुए इसे ज़रूरी और उचित कदम बताया। इस मुद्दे पर अजमेर के मुस्लिम समाज में मतभेद सामने आए हैं।

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...