12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यबहादुरगढ़ धमाके में नया खुलासा, बहन-बहनोई ने धोखे से अपने नाम की...

बहादुरगढ़ धमाके में नया खुलासा, बहन-बहनोई ने धोखे से अपने नाम की प्रॉपर्टी, तो शख्स ने पत्नी और 3 बच्चों की कर दी हत्या

Published on

चंडीगढ़,

हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुए धमाके में एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, यह कोई हादसा नहीं, बल्कि महिला के पति हरिपाल सिंह ने खुद अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की थी. घटना के बाद आरोपी घायल मिला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

पहले बेहोश किया, फिर हत्या कर दी
बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि हरिपाल सिंह उत्तराखंड के रुद्रपुर का रहने वाला एक ट्रांसपोर्टर है, उसने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को नींद की गोलियां खिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद उसने रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या की और फिर तेज धारदार हथियार से हमला किया. हत्या के बाद उसने शवों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे घर में विस्फोट हुआ.

कैसे हुआ मामले का खुलासा?
शनिवार शाम को बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 स्थित एक घर में विस्फोट हुआ, जिसके बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया. घर से चार शव मिले. पहले पुलिस को लगा कि धमाका एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने से हुआ, लेकिन जब जांच आगे बढ़ी, तो सच्चाई सामने आई.

खुदकुशी का भी था प्लान
हरिपाल ने खुद को भी मारने की योजना बनाई थी और इसके लिए उसने 12 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था. लेकिन आखिरी समय में उसने आत्महत्या नहीं की. पुलिस को यह नोट घटनास्थल से बरामद हुआ है.

सुसाइड नोट में क्या लिखा था?
हरिपाल ने अपने सुसाइड नोट में अपनी बहन और बहनोई पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने लिखा कि उसकी बहन और बहनोई ने धोखाधड़ी से उसकी प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली थी.

उसने यह भी लिखा,
‘मैंने अपने बच्चों को उनसे बचाने की बहुत कोशिश की, इसलिए मैंने बहादुरगढ़ में फर्जी पहचान देकर किराए पर घर लिया था. अब मैं थक चुका हूं, इसलिए अपने परिवार के साथ मौत को गले लगा रहा हूं.’

घटना में कौन-कौन मारे गए?
इस घटना में 38 वर्षीय महिला, 11 साल की बेटी और दो बेटे (17 और 9 साल के) की मौत हो गई.घटना के बाद पुलिस ने हरिपाल को गिरफ्तार कर लिया है. मौके से पेट्रोल की बोतल और सुसाइड नोट बरामद किया गया है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...