10.3 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यगौहरगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी लोगों ने हाईवे पर...

गौहरगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी लोगों ने हाईवे पर किया जाम

Published on

रायसेन।
रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घटना के 30 घंटे बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। रविवार दोपहर आबेदुल्लागंज में नेशनल हाइवे-46 को हजारों लोगों ने दो बजे से जाम कर दिया। हजारों की भीड़ सड़क पर उतर आई और आरोपी को फांसी या एनकाउंटर जैसी कठोर सजा देने की मांग करती रही।
पहले थाना घेराव, फिर हाईवे जाम सकल हिंदू समाज, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सुबह गौहरगंज चौराहे पर धरना दिया। इसके बाद लोग थाने के बाहर जुटे और पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घेराव किया।
जब कार्रवाई नहीं हुई तो भीड़ ने हाइवे पर चक्का जाम कर दिया और तेज प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस की समझाइश के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

Read Also: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...