25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यनिकिता की मां निशा सिंघानिया पहुंची प्रयागराज, हाईकोर्ट में दे सकती हैं...

निकिता की मां निशा सिंघानिया पहुंची प्रयागराज, हाईकोर्ट में दे सकती हैं अग्रिम जमानत की अर्जी

Published on

प्रयागराज/जौनपुर

अतुल सुभाष की पत्‍नी निकिता सिंघानिया की मां निशा सिंघानिया प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। माना जा रहा है कि वह हाइकोर्ट में अग्रिम ज़मानत के लिए अर्जी दे सकती हैं। इससे पहले बुधवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे जौनपुर स्थित अपने घर से निशा और बेटा अनुराग सिंघानिया चुपचाप निकले थे।

आज ही बेंगलुरु से पुलिस टीम पूछताछ के लिए जौनपुर आने वाली थी। इससे पहले रात के अंधेरे में जब वह जौनपुर के मकान में ताला डालकर निकल रही थीं उस समय मीडिया ने उन्‍हें घेर लिया था। सवाल पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा था, तबीयत खराब है इसलिए इलाज कराने जा रही हूं।

निशा सिंघानिया के साथ उनका बेटा अनुराग सिंघानिया भी है। बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मीडिया जौनपुर में निकिता के घर पहुंची थी। इससे पहले बुधवार को जब मीडियाकर्मी निकिता के खोआ मंडी स्थित घर पहुंचे तो निकिता के भाई अनुराग उर्फ पीयूष सिंघानिया और मां निशा सिंघानिया ने उनसे बात करने से साफ मना कर दिया।

अपने सुइसाइड नोट में अतुल सुभाष ने फैमिली कोर्ट की जज और पूरी न्‍याय व्‍यवस्‍था पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि जौनपुर में अतुल के वकील का कहना था कि इसमें जज साहिबा की कोई गलती नहीं है। अगर अतुल फैसले से नाखुश थे तो उन्‍हें हाईकोर्ट में अपील करनी चाहिए थी।

अतुल के भाई विकास की तहरीर पर निकिता सिंघानिया, निशा सिंघानिया, अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। उन पर आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का आरोप है। विकास ने यह भी कहा है कि इन चारों ने अतुल सुभाष के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया था।

Latest articles

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...