5.8 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यनीतीश बाबा अब जाएंगे नहीं! प्रशांत किशोर ने बताई दिल्ली और पटना...

नीतीश बाबा अब जाएंगे नहीं! प्रशांत किशोर ने बताई दिल्ली और पटना की ‘कुर्सी’ वाली सेटिंग

Published on

पटना

प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर ताबड़तोड़ अटैक किया। प्रशांत किशोर ने कहा, ‘नीतीश बाबा अब जाएंगे नहीं, भाजपा वाले चाहें भी तो नीतीश जी को हटा नहीं सकते। बिहार की जनता नीतीश जी को हटाने के लिए कमर कस चुकी है। भाजपा वालों के हालत समझ लीजिए, दिल्ली बचाना है तो नीतीश जी को कुर्सी पर बिठाए रखना है। नीतीश बाबू को कुर्सी पर बिठाए रखना है तो बिहार छूट जाना है।’उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की चिंता छोड़कर मंत्रालय की जुगत में लगे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार पर बिहार के विकास की बजाय राजनीतिक समीकरण साधने का आरोप भी लगाया।

प्रशांत किशोर का नीतीश पर तीखा हमला
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता की कोई फिक्र नहीं है। उन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी और मंत्रालय की चिंता सता रही है। प्रशांत किशोर ने कहा, ‘नीतीश कुमार अब सत्ता से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। भाजपा भी उन्हें हटाने में असमर्थ है।’ लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है।

‘नीतीश को कुर्सी बैठाए रखना मजबूरी’
प्रशांत किशोर के अनुसार, भाजपा अपनी सरकार बचाने के लिए नीतीश कुमार को कुर्सी पर बनाए रखने को मजबूर है। अगर भाजपा दिल्ली में अपनी सरकार बचाना चाहती है, तो उसे नीतीश कुमार को कुर्सी पर बैठाए रखना होगा। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार को कुर्सी पर बनाए रखना हैं तो बिहार छूट जाना हैं। प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार पीएम मोदी की बगल में बैठते हैं। लेकिन ये बात नहीं कर रहे हैं कि ऐसी व्यवस्था बने की गुजरात में फैक्ट्री लगे या ना लगे, पहले मोतिहारी, छपरा, गोपालगंज में फैक्ट्री लगनी चाहिए।

‘राजनीतिक समीकरण बैठाने बिजी’
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के कामकाज से खुश नहीं है। बिहार की जनता उनके कामकाज से नाखुश है। ये नाखुशी अगले चुनाव में दिखाई देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार केवल राजनीतिक समीकरण बैठाने में लगे हैं, जबकि बिहार में विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

‘इस बार जनता सबक सिखाएगी’
प्रशांत किशोर ने जनता से सवाल किया, क्या उन्होंने किसी अखबार में यह खबर देखी है कि नीतीश कुमार बिहार के हर जिले में फैक्ट्री लगाने की मांग कर रहे हैं? उन्होंने चेतावनी दी कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को ऐसा सबक सिखाएगी कि उनकी सत्ता में वापसी के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...