8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यनोएडा: नशे में 30 फुट गहरे नाले में गिरे युवक की यूपी...

नोएडा: नशे में 30 फुट गहरे नाले में गिरे युवक की यूपी पुलिस ने बचाई जान, अब हो रही तारीफ

Published on

नोएडा,

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में पुलिस ने 30 फुट गहरे नाले में गिरे नशे में धुत्त एक युवक की जान बचाई है. अब उसके रेस्क्यू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे यूपी पुलिस ने भी शेयर किया है. दरअसल नोएडा पुलिस के कुछ अधिकारियों ने नशे में धुत्त एक ऐसे व्यक्ति को बचाया है जो 30 फुट लंबे तेज बहाव वाले नाले में गिर गया था. इस दौरान स्थानीय लोग भी पुलिसकर्मियों की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं.

नोएडा पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर बताया कि सुबह-सुबह Dial 112 को नशे में धुत्त व्यक्ति के 30 फुट लंबे तेज बहाव वाले ड्रेन पाइप में गिरने के बारे में सूचना मिली. इसके बाद नोएडा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सफलतापूर्वक बचा लिया.

इस घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब उन्होंने ड्रेनपाइप के अंदर से एक आदमी के चिल्लाने की आवाज सुनी, इसके बाद लोगों ने पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी दी और घटनास्थल पर बुलाया.

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो शेयर किए जाने के बाद लगभग एक लाख चालीस हजार लोग इसे देख चुके हैं. लोग इस वीडियो को शेयर कर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “पुलिस और स्थानीय लोगों दोनों ने अच्छा काम किया” दूसरे ने कहा, “पुलिस की मदद करने वाले स्थानीय लोग असली हीरो हैं.”

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this