15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यधामपुर उपचुनाव न जीतना नवीन बाबू के लिए कितनी बड़ी हार, बीजेपी...

धामपुर उपचुनाव न जीतना नवीन बाबू के लिए कितनी बड़ी हार, बीजेपी की जीत से सबक ले पाएगी BJD?

Published on

भुवनेश्वर

ओडिशा की धामनगर सीट पर उपचुनाव में मिली हार से बीजद को करारा झटका लगा है। खासकर तब यह और भी बड़ी हार है जब कि साल 2009 के बाद से सीएम नवीन पटनायक की बीजू जनता दल ने कोई भी उपचुनाव नहीं हारा था। ओडिशा में सीएम नवीन पटनायक की अपनी एक अलग पहचान और साख है। ऐसे में धामनगर उपचुनाव में मिली हार नवीन पटनायक  की पार्टी बीजद के लिए सबक लेने वाली है। दरअसल ओडिशा में साल 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगले महीने पदमपुर सीट पर उपचुनाव भी है। इसको देखते हुए धामपुर सीट पर मिली हार बीजद के लिए कठिन डगर साबित हो सकती है। हालांकि सीएम पटनायक ने हार को स्वीकार करते हुए इसे बीजेपी के दिवंगत नेता की लोकप्रियता का परिणाम बताया है।

बीजेपी को मिला इमोशनल इफेक्ट का फायदा
बीजेपी ने धामनगर सीट पर उपचुनाव के लिए इमोशनल कार्ड खेला था। इस सीट पर बीजेपी के दिवंगत नेता बिष्णु चरण सेठी विधायक थे। जिनका बीते सितंबर महीने में निधन हो गया था। वहीं बीजेपी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उनके बेटे सूर्यवंशी सूरज को टिकट थमाया था। जिसके बाद चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया कि बीजेपी को इसी इमोशनल इफेक्ट का फायदा मिला। बीजेपी कैंडिडेट सूर्यवंशी सूरज ने धामनगर सीट को जीतकर यहां पार्टी का कब्जा बरकरार रखा, जो आखिरी बार उनके दिवंगत पिता बिष्णु चरण सेठी के पास थी। इसके साथ ही साल 2019 में बीजद को मिले वोट शेयर को घटाकर 45 से घटाकर 43 प्रतिशत कर दिया।

हार को लेकर क्या बोले सीएम पटनायक ?
धामनगर सीट पर उपचुनाव में मिली हार को लेकर सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि “हम बहुत कम उपचुनाव हारे हैं। मैं हमेशा जनता के फैसले का सम्मान करता हूं। विधायक विष्णु चरण सेठी का हाल ही में निधन हो गया था जो कि काफी लोकप्रिय नेता थे। कई सालों तक इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा। बीजेपी ने उनके बेटे को टिकट दिया था। पूरी उम्मीद थी कि वे जीतेंगे ”। यह शब्द अपनी पार्टी की उम्मीदवार अबंती दास को जिताने के लिए प्रचार करने वाले सीएम नवीन पटनायक के थे। वहीं कांग्रेस पार्टी की बात करें तो धामनगर उपचुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा। महज 3,561 वोट हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी चौथे पायदान पर रही। जबकि बीजद के बागी विधायक राजेंद्र कुमार दास तीसरे स्थान पर रहे।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...