8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यआजम खान की याचिका खारिज होते ही रामपुर के लिए उपचुनाव की...

आजम खान की याचिका खारिज होते ही रामपुर के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Published on

रामपुर

नफरती बोल पर तीन साल की सजा पाने वाले सपा नेता मोहम्मद आजम खान को एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने सजा पर स्टे देने से इंकार कर दिया है। उनका स्टे प्रार्थना पत्र कोर्ट ने खारिज कर दिया, जिसके कुछ ही घंटे बाद ही निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान पांच दिसंबर को होगा।

आजम खान को 27 अक्टूबर को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) ने भड़काऊ भाषण मामले में तीन साल की सजा सुनाई थी। सजा के अगले दिन उनकी विधायकी रद्द करते हुए उप चुनाव की घोषणा कर दी गई। 10 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी थी, जबकि पांच दिसंबर को मतदान होना था। जिस पर आजम खां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट को निर्देश दिया था कि वह दोषसिद्धि पर रोक लगाने की समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के स्टे प्रार्थना पत्र पर बृहस्पतिवार को ही सुनवाई करे और निर्णय भी ले। साथ ही चुनाव आयोग को 10 नवंबर को अधिसूचना जारी न करने का आदेश दिया था। जिस पर आयोग ने दस नवंबर को रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले नामांकन को रोक दिया था।

वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आजम खां के अधिवक्ताओं की ओर से एमपी-एमएलए (सेशन कोर्ट) में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें निचली अदालत के फैसले के क्रियान्वयन पर रोक लगाने की मांग की थी।

गुरुवार को इस प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने सुनवाई की और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद स्टे देने संबंधी प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। वहीं देर शाम आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि 11 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। पांच दिसंबर को वोट पड़ेंगे और मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

संयुक्त निदेशक (अभियोजन) शिव प्रकाश पांडे के अनुसार आजम की सजा पर स्टे होगा या नहीं केवल इसी पर फैसला होना था। अभियोजन की ओर से मजबूत तरीके से अपना पक्ष रखा और कोर्ट ने अभियोजन की दलीलों को सही मानते हुए बचाव पक्ष की ओर से स्टे को दिया गया प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...