13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यअब बडे मियां का हुक्का नहीं भरेगा पसमांदा समाज... रामपुर में आजम...

अब बडे मियां का हुक्का नहीं भरेगा पसमांदा समाज… रामपुर में आजम का नाम लिए बिना बरसे ब्रजेश पाठक

Published on

रामपुर

उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अब भाजपा ने अल्पसंख्यक समाज के लिए अपने द्वार खोल दिए हैं। रामपुर का विधानसभा उपचुनाव एक मौका है, जिसमें अल्पसंख्यक भाजपा का साथ दें और उनके प्रत्याशी को जिताएं। उन्होंने सपा नेता आजम खां का नाम लिए बिना कहा कि रामपुर के लोगों बड़े मियां से कह दो कि पसमांदा समाज अब उनका हुक्का भरने का काम नहीं करेगा।

महात्मा गांधी स्टेडियम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित पसमांदा सम्मेलन में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाईं। कहा कि सरकार की कोई भी योजना हो, समाज के प्रत्येक वर्ग को बिना भेदभाव के लाभ मिल रहा है।

प्रदेश सरकार की ओर से भी सबका साथ सबका विकास के तहत सबसे अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों ने अपनी सरकारों में सिर्फ जाति धर्म की राजनीति करते हुए वोट लेने का काम किया है। उन्होंने पसमांदा समाज के लिए कुछ नहीं किया।

उपचुनाव में भाजपा के साथ आने का मौका- ब्रजेश
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वह यहां पसमांदा समाज के स्वागत के लिए आए हैं। उनका सम्मान करने के लिए आए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि किसी को कोई परेशानी होती है, तो वह बताए उनकी समस्या लखनऊ में बैठकर हल होगी। वह उनकी सेवा करेंगे। रामपुर में विधानसभा उपचुनाव का मौका आया है। चुनाव आयोग के माध्यम से अवसर मिला है। भाजपा ने उनके लिए दरवाजे खोल दिए हैं। वे उन्हें गले लगाने आए हैं।

बड़े मियां से कह दें अब…
ब्रजेश पाठक ने कहा कि रामपुर के पसमांदा समाज के लोग भाजपा के साथ आएं और बड़े मियां से कह दें अब यह समाज उनका हुक्का भरने का काम नहीं करेगा। अपनी मेहनत के दम पर अपनी विकास की इमारत खडी करेगा। वहीं, भाजपा सरकार रामपुर की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम करेगी।

तमाम दलों ने चूसा पसमांदा समाज का खून- पाठक
रामपुर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस समेत तमाम दल आजादी के बाद से अल्पसंख्यकों का खून चूसते आए हैं। सबसे ज्यादा शोषण पसमांदा समाज का हुआ है, जिसमें सभी दलों ने मुसलमान के नाम पर उनका खून चूसने का काम किया है। इसलिए उनका समाज अब विकास योजनाओं का लाभ देने वालों का साथ देगा।

 

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...