8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्य'बिहार में अब फुल एनकाउंटर होगा, पुलिस को पूरी छूट', BJP विधायक...

‘बिहार में अब फुल एनकाउंटर होगा, पुलिस को पूरी छूट’, BJP विधायक ने कहा- क्रिमिनल के लिए यहां जगह नहीं

Published on

पटना

बिहार में बढ़ते अपराध और पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमलों को लेकर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने दुख जताया है। उन्होंने सोमवार को इस स्थिति पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों को कोई संरक्षण नहीं मिल रहा है। जरूरत पड़ने पर पुलिस को एनकाउंटर तक करने की पूरी छूट है। बीजेपी विधायक ने कहा कि हालिया आपराधिक घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं, लेकिन इसमें सत्ता या प्रशासन की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने दोहराया कि अपराध करने वालों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई होगी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें फुल एनकाउंटर का भी सामना करना पड़ेगा। उन्होंने साफ कहा कि बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

‘सत्ता संरक्षण में अपराध संभव नहीं’
विधायक बचौल ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस को स्वतंत्र रूप से काम करने की छूट दी गई है। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई सत्ता के संरक्षण में अपराध करने की सोच रहा है, तो यह संभव नहीं होगा।’

विपक्ष पर हरिभूषण ठाकुर का पलटवार
विपक्ष की ओर से कानून-व्यवस्था पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को पहले अपने शासनकाल को याद करना चाहिए और यह देखना चाहिए कि उस समय बिहार में क्या स्थिति थी। उनके अनुसार, वर्तमान सरकार में अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, इसलिए विपक्ष को इस पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है।

यह लोग सामंती मानसिकता से ग्रस्त: तेजप्रताप के वीडियो पर बोले हरिभूषण
राजद प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव का एक वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी नेता ने उनकी आलोचना की। वीडियो में तेजप्रताप अपने बॉडीगार्ड को डांस करने के लिए कहते हुए दिख रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर सस्पेंड करने की धमकी दे रहे हैं। इस पर बीजेपी विधायक ने कहा, ‘यह लोग सामंती मानसिकता से ग्रस्त हैं और अब भी राजा-रानी की तरह व्यवहार कर रहे हैं। लेकिन बिहार में अब ऐसी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...