9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में नर्स के साथ गैंगरेप, 5 लोगों ने हाथ-पैर बांधकर की...

छत्तीसगढ़ में नर्स के साथ गैंगरेप, 5 लोगों ने हाथ-पैर बांधकर की दरिंदगी

Published on

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर,

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी अभी फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. रेप की इस घटना के बाद बीजेपी राज्य सरकार पर हमलावर है. जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन किया.

हाथ-पैर बांधकर गैंगरेप किया
घटना जिले के झगराखांड थाना क्षेत्र के एक गांव की है. यहां हैवानों ने युवती को बांधकर उसके साथ गैंगरेप किया गया. झगराखांड थाना प्रभारी दीपेश सैनी के मुताबिक, “पीड़िता एक उप स्वास्थ्य केंद्र में नर्स है. उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही पूर्व माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी और ग्राम पंचायत भवन भी है. 21 अक्टूबर से दीवाली की छुट्टियां होने से शुक्रवार को स्कूल और आंगनबाड़ी बंद थे. स्वास्थ्य केंद्र में नर्स अकेली ही थी. इसी दौरान दोपहर 3 बजे 5 लोग उप स्वास्थ्य केंद्र आए. उन्होंने नर्स को बंधक बना लिया. इतना ही नहीं उसके हाथ-पैर बांध दिए और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. शाम 5 बजे उसके हाथ-पैर खोले और घटना के बारे में किसी को ना बताने की धमकी देते हुए वहां से जाने के लिए कहा.”

घर पहुंचकर पीड़िता ने सुनाई आपबीती
इसके बाद जैसे-तैसे पीड़िता अपनी स्कूटी से घर पहुंची और परिवार को आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद पीड़िता ने परिवार वालों के साथ झगराखांड थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया. उप स्वास्थ्य केंद्र में दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस सकते में आ गई.पीड़िता ने बताया कि 5 में से 4 आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं, जबकि पांचवां दूसरे गांव का रहने वाला है. नर्स ने बताया कि आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात का वीडियो भी बनाया है. वारदात के बाद पीड़िता के गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...