14.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यआपत्तिजनक कमेंट्स, शब्दों से छात्रा आहत, जोधपुर एम्स में रैंगिग में सन्न...

आपत्तिजनक कमेंट्स, शब्दों से छात्रा आहत, जोधपुर एम्स में रैंगिग में सन्न रहने वाले खुलासे, जांच शुरू

Published on

जोधपुर

राजस्थान के एम्स हॉस्पिटल में रैगिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह रैगिंग नर्सिंग फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ की गई, जहां उसके साथ तीन सीनियर ने उसे मौखिक तौर पर उत्पीड़न किया। बताया जा रहा है कि सीनियर्स ने छात्रा पर इस दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां और भद्दे कमेंट्स किए। हैरान कर देने वाली बात है कि यह रैगिंग मिड सेशन में ली गई है। ज्यादातर रैगिंग फ्रैशर्स की ली जाती है। इस मामले में छात्रा की शिकायत पर एम्स निर्देशक ने मामले की जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं आरोपी स्टूडेंट्स ने अपनी गलती को स्वीकार कर ली है।

फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ सीनियर ने की रैगिंग
हैरान कर देने वाले इस मामले के बाद से एम्स में हडकम्प मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार एम्स के नर्सिंग स्टूडेंट्स ने 8 मार्च को फ्रेशर्स पार्टी करने जा रहे हैं। इसकी तैयारियों के तहत 15 फरवरी को एक्टिविटी रूम में स्टूडेंट्स एकत्रित हुए थे, जहां की यह घटना बताई जा रही है। इस दौरान पीड़ित छात्रा को तीन सीनियर छात्राओं ने परेशान करना शुरू कर दिया। इस दौरान सीनियर की बातचीत और उनके बोले गए शब्दों से पीड़ित छात्रा दुःखी हो गई। बाद में पीड़ित छात्रा ने हिम्मत जुटाई और एम्स निदेशक को लिखित में अपनी शिकायत देकर रैगिंग करने वाली तीनों छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एम्स निदेशक ने जांच के निर्देश दिए
इस मामले में पीड़ित छात्रा ने एम्स के निदेशक को लिखित में शिकायत दी। इस पर निदेशक ने गंभीरता दिखाते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रथम दृष्टया से आरोपी तीन छात्राओें ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उन्होंने सफाई दी कि उन्होंने केवल हंसी मजाक में किया था, उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह मामला इतना गंभीर हो जाएगा। इधर, एम्स प्रशासन सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच में जुट गया है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...