6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यओडिशा : हैवानियत की सभी हदें पार, आदिवासी महिला से मारपीट के...

ओडिशा : हैवानियत की सभी हदें पार, आदिवासी महिला से मारपीट के बाद मुंह में डाला मल

Published on

नई दिल्ली

ओडिशा में एक आदिवासी महिला के साथ अमानवीय और घिनौनी हरकत की गयी। महिला पर न सिर्फ हमला किया गया बल्कि उसके मुंह में मल डाल दिया गया। यह घटना ओडिशा के बोलांगीर जिले में हुई जहां एक 20 साल की आदिवासी महिला पर हमला किया गया और उसके मुंह में जबरन मानव मल डाल दिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 16 नवंबर को बंगामुंडा थानाक्षेत्र के जूराबंधा गांव में यह घटना हुई। FIR के अनुसार, आरोपी गैर-आदिवासी व्यक्ति महिला के खेत से ट्रैक्टर ले जा रहा था जिससे फसल को नुकसान हो रहा था, जिस पर महिला ने उसका विरोध किया। इस पर, आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उसके मुंह में जबरन मानव मल डाल दिया। खबरों के मुताबिक, महिला के चेहरे पर भी मल मला गया। गौरतलब है कि महिला और उसकी छोटी बहन अपनी आजीविका के लिए दो एकड़ कृषि भूमि पर निर्भर हैं।

विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद निरंजन बिसी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे आदिवासियों में गुस्सा है। बोलांगीर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी फरार है, पुलिस उसे पकड़ने में जुटी हुई है।

महिला पर हमले के बाद क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, महिला पर 16 नवंबर को हुए इस हमले के बाद क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। आदिवासी समूहों ने जुराबांधा के ग्रामीणों के साथ मिलकर तुरंत न्याय और फरार आरोपी अभय बाग की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उस पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत दर्ज कराने के चार दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं
पीड़िता के रिश्तेदारों और प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस कार्रवाई में अनावश्यक देरी का आरोप लगाया है। उन्होंने अभय बाग के राजनीतिक संबंधों को जांच में बाधा डालने का दोषी ठहराया है। TOI से बातचीत के दौरान एक रिश्तेदार ने कहा, “शिकायत दर्ज किए चार दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।” वहीं, बंगोमुंडा एसएचओ संजीब कुमार प्रधान ने कहा, “हमने एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।”

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...