9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यहाय रे गरीबी! आर्थिक तंगी के चलते बाप-बेटी ने खाया जहर, दोनों...

हाय रे गरीबी! आर्थिक तंगी के चलते बाप-बेटी ने खाया जहर, दोनों की दर्दनाक मौत

Published on

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में घर में अकेले बाप-बेटी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांववालों का कहना है कि परिवार आर्थिक तंगी के चलते परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक, चिंदौड़ी गांव निवासी 45 वर्षीय जोगेंद्र प्रजापति मजदूरी करता था। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से जोगेंद्र को काम नहीं मिल रहा था। गुरुवार को भी जोगेंद्र अपनी पत्नी लता के साथ काम पर निकला। लता को तो काम मिल गया, मगर जोगेंद्र काम न मिलने पर घर वापस लौट गया।

कुछ देर बाद एक ग्रामीण घर पर पहुंचा तो बाप-बेटी को तड़पता देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में दोनों को एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। जोगेंद्र के परिवार में पत्नी लता के सिवा चार अन्य बच्चे 15 वर्षीय शीतल, 13 वर्षीय शिवानी, 11 वर्षीय शिवम और 9 वर्षीय रजत भी हैं। घटना के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...