8.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यकभी मंत्रालय में चलता था सिक्का, पूर्व सीएम की थीं खास, जेल...

कभी मंत्रालय में चलता था सिक्का, पूर्व सीएम की थीं खास, जेल से रिहा होने वाले 3 अधिकारी कौन, 570 करोड़ से है कनेक्शन

Published on

रायपुर:

छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाले में जेल में बंद 6 आरोपियों की शनिवार को रिहाई हो गई। जिन लोगों की रिहाई हुई है उनमें से दो आईएएस अधिकारी और एक राज्य प्रशानिक सेवा का अधिकारी है। रानू साहू और समीर विश्नोई छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं जबकि सौम्या चौरसिया राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी थीं। कोल लेवी घोटाला करीब 570 करोड़ रुपये का है। आइए जानते हैं उन अधिकारियों के बारे में जिनकी जेल से रिहाई हुई है।

रानू साहू
छत्तीसगढ़ में कोयला और लेवी घोटाले में कार्रवाई करते हुए ईडी की टीम ने रानू साहू को गिरफ्तार किया था। रानू साहू 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। रानू साहू कांकेर, कोरबा और रायगढ़ समेत कई जिलों की कलेक्टर रह चुकी हैं। जिस समय रानू साहू को गिरफ्तार किया गया था वह कृषि विभाग में पदस्थ थीं। ईडी ने रानू साहू के आवास पर ईडी ने रेड मारी थी। उनके ठिकाने से ईडी को कई अहम दस्तावेज मिले थे।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिहाई के समय रानू साहू रेनकोट पहनकर अपनी स्कूटी से निकल गईं और कोई उनको पहचान भी नहीं पाया। जिस समय कोल लेवी घोटाले के आरोपियों की रिहाई हुई थी। उस समय रायपुर में बारिश हो रही थी।

सौम्या चौरसिया
छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया को कोयले घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। सौम्या चौरसिया की रिहाई हो गई है। सौम्या चौरासिया की गिनती पावरफुल अधिकारियों में होती थी। जब सौम्या चौरासिया की गिरफ्तारी हुई उस समय वो मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ थीं। सौम्या चौरसिया पहले छत्तीसगढ़ में एसडीएम के पद पर थीं। उसके बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अहम पदों पर रहीं। उन्हें पूर्व सीएम का करीबी माना जाता था।

समीर विश्नोई
समीर विश्नोई छत्तीसगढ़ कोयला स्कैम के मामले में जेल जाने वाले पहले आईएएस अधिकारी थे। समीर विश्नोई 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। कानपुर आईआईटी से बीटेक करने के बाद वे आईएएस में सलेक्ट हुए। कोंडगांव जिले के कलेक्टर रह चुके थे। समीर विश्नोई माइनिंग डायरेक्टर, माइनिंग कार्पोरेशन के एमडी, आईजी रजिस्ट्रेशन, जीएसटी डायरेक्टर रह चुके हैं।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...